वायरल न्यूज़

'प्रैंक' के नाम पर हद पार! सोते आदमी के कपड़ों में लगा दी आग, Video देख भड़के लोग

सोशल मीडिया पर वायरल हुए खतरनाक प्रैंक वीडियो ने लोगों का गुस्सा भड़का दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की प्रैंक के नाम पर एक सोते हुए व्यक्ति के कपड़ों में आग लगा देती है।

Image

लड़की का खतरनाक प्रैंक वीडियो हुआ वायरल (Instagram/@simran_kol_9))

आजकल सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाह में कई लोग ऐसी हरकतें करने लगे हैं, जो किसी की जान के लिए खतरा बन सकती हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कंटेंट क्रिएटर सड़क पर सो रहे एक व्यक्ति के साथ बेहद खतरनाक प्रैंक करती नजर आती है। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

वायरल होने के चक्कर में इंसानियत भूली लड़की

वायरल वीडियो (Viral Video) में दिखाई देता है कि एक व्यक्ति सड़क किनारे आराम से सो रहा होता है। तभी कंटेंट क्रिएटर उसके पास जाती है और उसके कपड़ों पर पेट्रोल डाल देती है और फिर वह कुछ ही सेकंड बाद उसमें आग लगा देती है और फिर वहां से हटकर वह एक बस में चढ़ जाती है। अचानक कपड़ों में आग लगने पर सो रहा व्यक्ति घबरा जाता है। वह जल्दी-जल्दी अपनी पैंट में लगी आग बुझाने की कोशिश करने लगता है। कई बार की कोशिश के बाद वह शख्स आखिरकार अपने कपड़ों में लगे आग को बुझा पाता है और तब जाकर वह कहीं चैन की सांस ले पाता है। मगर उस व्यक्ति की परेशानी उस लड़की के लिए मात्र एक हंसी का जरिया था। इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @simran_kol_9 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है।

वीडियो पर लोगों ने जताई कड़ी नाराजगी

हालांकि वीडियो (Video) को एक "प्रैंक" की तरह दिखाया गया है, लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि यह मजाक नहीं बल्कि किसी की जान से खिलवाड़ है। अगर समय रहते आग नहीं बुझती, तो बड़ा हादसा हो सकता था। ऐसे ही तमाम लोगों ने लड़की की इस हरकत पर कड़ी नाराजगी जताई है। कई यूजर्स का कहना है कि लाइक्स और व्यूज पाने के लिए किसी की जान जोखिम में डालना बिल्कुल गलत है। एक यूजर ने लिखा, "यह प्रैंक नहीं, अपराध है।" वहीं दूसरे ने कहा, "अगर आग ज्यादा फैल जाती तो किसी की जान भी जा सकती थी।" कई लोगों ने पुलिस से इस मामले में कार्रवाई करने और जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कदम उठाने की मांग भी की है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article