वायरल न्यूज़

200 किलो का विशाल केक बनाकर छाईं पुणे की प्राची धबल देब, वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ नाम

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated May 13, 2023, 08:20 PM IST

Pune based cake artist creates a 200 kg cake: 37 साल की पुणे की केक कलाकार प्राची धबल देब ने 200 किलोग्राम भार वाला केक आइसिंग संरचना के साथ बनाकर विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया है।

Image

Cake by Prachi Dhabal Deb

Pune based cake artist creates a 200 kg cake: कलाकार अपनी प्रतिभा से लोगों को हैरान करने का काम करते हैं और ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला कारनामा किया है महाराष्ट्र के पुणे की एक केक कलाकार ने। उसने 200 किलोग्राम भार वाला केक आइसिंग सरंचना के साथ बनाकर विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया है। यह केक महल के आकार का है जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। प्राची द्वारा केक से बनाए गए इस महल को बनाने के लिए वीगन रॉयल आइसिंग का उपयोग किया है।

37 साल की पुणे की केक कलाकार प्राची धबल देब के इस केक को लंदन वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है। इस केक की लंबाई 10 फीट 1 इंच है और ऊचाई 4 फीट 7 इंच है। इसकी चौड़ाई 3 फीट 8 इंच है। इस केक को खासतौर पर अत्याधुनिक और रंगीन आइसिंग संरचना से सजाया है। यह केक कला का एक अद्वितीय उदाहरण है, जो देखने वालों को चकित और हैरान कर रहा है।

केक कलाकार प्राची धबल देब का कहना है कि उन्हें केक बनाने का शौक है और वह इस क्षेत्र में कुछ नया करना चाहती हैं। प्राची धबल देव इससे पहले भी अनोखे केक बनाकर चर्चा में आई हैं। यही वजह है कि लोग उन्हें केक गर्ल ऑफ इंडिया के नाम से सम्मान देते हैं।

अपने इस केक डिजाइन के बारे में मीडिया से बात करते हुए प्राची ने कहा कि यह उनके लिए बहुत विराट उपलब्धि है। पिछले साल मिलान कैथेड्रल के शाकाहारी रॉयल आइसिंग संस्करण में 3 इंच लंबा गजेबो बनाने से लेकर, भारतीय वास्तुकला-प्रेरित 200 किलो के पैलेसनुमा केक बनाने तक, प्राची ने अपनी कलाकारी के उत्कृष्ट उदाहरण पेश किए हैं।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article