वायरल न्यूज़

'खाकी' ने फिर जीता दिल...सड़क पर हार्ट अटैक से तड़प रहे शख्स को ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने दिया CPR, देखें VIDEO

Viral Video: हरियाणा से एक बेहद भावुक और इंसानियत की मिसाल पेश करने वाला मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ड्यूटी पर तैनात हरियाणा ट्रैफिक पुलिस के एक एएसआई ने अचानक हार्ट अटैक के कारण बेहोश हुए व्यक्ति को बिना वक्त गंवाए तत्काल CPR दिया।

Image

पुलिसकर्मी ने बचाई जान

Viral Video: कहते हैं कि 'फरिश्ते आसमान से नहीं उतरते, कई बार वे इंसानी रूप में हमारे बीच ही मौजूद होते हैं।' ऐसा ही कुछ देखने को मिला जब ड्यूटी पर तैनात हरियाणा ट्रैफिक पुलिस (Traffic Police) के एक एएसआई ने अपनी तत्परता से एक शख्स को मौत के मुंह में जाने से बचा लिया। जानकारी के अनुसार, सड़क पर आवाजाही के दौरान एक व्यक्ति अचानक अचेत होकर गिर पड़ा। उसे अचानक दिल का दौरा पड़ा था। आसपास मौजूद लोग जब तक कुछ समझ पाते, स्थिति गंभीर होती जा रही थी। इसी दौरान वहां मौजूद हरियाणा ट्रैफिक पुलिस के जवान ने स्थिति की नजाकत को समझा। उन्होंने तुरंत आगे बढ़कर अचेत व्यक्ति को संभाला और बिना एक भी सेकंड गंवाए सीपीआर देना शुरू किया।

    देखते ही देखते जवान की सही तकनीक और कोशिश रंग लाई और व्यक्ति की सांसें वापस लौटने लगीं। इसके बाद तुरंत एम्बुलेंस को कॉल कर मरीज को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। घटना का वीडियो किसी प्रत्यक्षदर्शी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया, जो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे खाकी वर्दीधारी जवान बिना डरे और पूरे धैर्य के साथ इंसानियत का धर्म निभा रहा है। देखें वीडियो...

    पुलिसकर्मी ने जीता दिल

    सोशल मीडिया यूजर्स पुलिसकर्मी की इस कार्यशैली और इंसानियत की जमकर सराहना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि अगर सही समय पर CPR न मिलता, तो शायद कोई अनहोनी हो सकती थी। आलम ये है कि सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लोग इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं और पुलिसकर्मी की तारीफ कर रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article