वायरल न्यूज़

Viral Video: कबूतर ने किया ऐसा फ्लिप, जैसे कोई स्टंट मैन, देख दंग रह जाएंगे आप

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 9, 2023, 09:37 PM IST

कबूतर के फ्लिप करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप भी भौचक्के रह जाएंगे। इस वीडियो यूजर्स द्वारा भी काफी पसंद किया जा रहा है। यह ऐसा वीडियो है, जिसे आप बार-बार देखना चाहेंगे।

Image

कबूतर के फ्लिप मारने का वीडियो वायरल (फोटो साभारः इंस्टाग्राम 'zobyraja58')

KEY HIGHLIGHTS
  • कबूतर ने किया जबरदस्त फ्लिप
  • बड़ा ही शॉकिंग है नजारा
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Viral Video of Pigeon Flipping : सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। इनमें कुछ ऐसे वीडियो (Viral Video) होते हैं, जो काफी मजेदार होते हैं और कुछ ऐसे जिनपर बस नजरें ही टिक जाती है। ये वीडियो भी कुछ ऐसा ही है, जिसके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। इस वीडियो (Trending Video) को देखने के बाद आपकी नजरें इस पर से हटेंगी नहीं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक कबूतर दिखाई दे रहा है, जो अचानक से एक फ्लिप मारता है। ये फ्लिप इतना जबरदस्त है कि इसे आप देखते रह जाएंगे। कबूतर के फ्लिप मारने का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसे यूजर्स द्वारा भी काफी पसंद किया जा रहा है। इस कबूतर को आप टैलेंटेड पिजन भी कह सकते हैं, जिसे ट्रेनिंग दी गई हो। ये वीडियो (Trending Video) इतना जबरदस्त है कि इसे देखने के बाद आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी।

कबूतर के फ्लिप मारने का वीडियो वायरल

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर यूजर्स ने काफी प्रतिक्रियाएं भी दी है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि भारत में टैलेंट की कोई कमी नहीं है। वहीं, एक दूसरे यूजर ने चटकारे लेते हुए लिखा कि लगता है कि कबूतर को प्यार में धोखा मिला है। वीडियो पर लाइक्स और कमेंट्स की बात की जाए तो अब तक इस पर लाखों लाइक्स और करोड़ों व्यूज आ चुके हैं। इसके साथ ही इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। इस वीडियो को 'zobyraja58' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article