वायरल न्यूज़

दाएं हाथ में कुरान और बाएं हाथ में परमाणु बम उठाओ... पाकिस्तान कैसे होगा कर्ज मुक्त, इस कट्टर नेता ने बता दिया

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 5, 2023, 09:20 PM IST

कट्टरपंथी इस्लामवादी नेता साद रिजवी ने पाकिस्तानी सरकार से कहा है कि वह एक हाथ में कुरान और दूसरे हाथ में परमाणु बम का सूटकेस लेकर दूसरे देशों में जाए और फिर दुनिया से मदद की भीख मांगने के बजाय पैसे की मांग करे। रिजवी तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) पार्टी के प्रमुख हैं, जिस पर पहले प्रतिबंध लगा दिया गया था।

Image

पाकिस्तान में भारी आर्थिक संकट

Pakistan: पाकिस्तान इस समय भारी कर्जे में डूबा है। आर्थिक संकट के कारण देश दिवालिया होने के कगार पर है। पाकिस्तान को उसके पुराने सहयोगी समेत कोई भी संस्था मदद के लिए तैयार होता नहीं दिख रहा है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ कई देशों से अपील कर चुके हैं, लेकिन उन्हें निराशा ही हाथ लगी है। इसी बीच एक कट्टरपंथी नेता ने परमाणु बम के जोर पर पैसे लेने की अपील की है।

क्या कहा नेता ने

कट्टरपंथी इस्लामवादी नेता साद रिजवी का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वो पाकिस्तानी सरकार से कह रहे हैं कि वह एक हाथ में कुरान और दूसरे हाथ में परमाणु बम का सूटकेस लेकर दूसरे देशों में जाए और फिर दुनिया से मदद की भीख मांगने के बजाय पैसे की मांग करे। रिजवी तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) पार्टी के प्रमुख हैं, जिस पर पहले प्रतिबंध लगा दिया गया था।

दी सलाह

वायरल हुए एक वीडियो में, रिजवी ने कहा- "वे प्रधानमंत्री (शहबाज शरीफ), उनके पूरे मंत्रिमंडल और सेना के प्रमुखों को दूसरे देशों में आर्थिक सहायता की भीख मांगने के लिए भेज रहे हैं ... मैं पूछता हूं कि वे ऐसा क्यों कर रहे हैं? वे कहते हैं पाकिस्तानी अर्थव्यवस्था खतरे में है। इसके बजाय, मैं उन्हें सलाह देता हूं कि वे एक हाथ में कुरान और दूसरे में परमाणु बम सूटकेस लेंऔर कहें कि हम कुरान की रक्षा के लिए आए हैं। यदि यह पूरा ब्रह्मांड आपके पैरों में नहीं आ गया तो आप मेरा नाम बदल देना।"

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article