वायरल न्यूज़

OMG: झरने के नीचे एंजॉय कर रहे थे लोग तभी तेजी से बढ़ गया पानी, कैमरे में रिकॉर्ड हुआ LIVE मौत का Video

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Dec 24, 2022, 05:14 PM IST

Shocking Video: इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स की डर के मारे हालत खराब हो रही है। आप 71 सेकंड के वीडियो को देखकर हक्के-बक्के रह जाएंगे। ये मंजर बेहद डरावना है।

Image

शॉकिंग वीडियो (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • रूह कंपाने वाला वीडियो वायरल
  • वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान
  • कई लोग बह गए पानी में

Shocking Video: सोशल मीडिया पर दिल दहलाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग हिल स्टेशन एंजॉय करने गए थे। इस बीच वह झरने के नीचे बैठकर मौज-मस्ती कर रहे थे। तभी अचानक से झरने का पानी बढ़ जाता है और कई लोग देखते ही देखते पानी में बह जाते हैं। इसका वीडियो सामने आने के बाद लोगों की रूह कांप गई है। आप देख सकते हैं कि लोग तिनके की तरह पानी में बह जाते हैं।

वीडियो देख कांप जाएंगे आप

वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स के रातों की नींद उड़ गई है। वीडियो फिलीपींस के कैटमोन टाउन स्थित तिनुबदन वॉटर फॉल्स का बताया जा रहा है। वैसे तो वीडियो पिछले साल का है लेकिन एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स की डर के मारे हालत खराब हो रही है। आप 71 सेकंड के वीडियो को देखकर हक्के-बक्के रह जाएंगे। ये मंजर बेहद डरावना है। ट्विटर पर यह वीडियो @TansuYegen नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। देखें वीडियो-

वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने कैप्शन में लिखा, 'सोशल मीडिया पर आपके लाइक की संख्या से ज्यादा महत्वपूर्ण आपकी जिंदगी है।' वीडियो को अब तक 3 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं हजारों लोगों ने वीडियो को लाइक कर लिया है। वीडियो देखकर लोग तरह-तरह के सवाल पूछे रहे हैं। एक यूजर ने पूछा, 'क्या इस हादसे में कोई बचा?' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ऐसे जगहों पर जाते समय हमेशा अलर्ट रहना चाहिए।'

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article