वायरल न्यूज़

भारत के लोगों को देखना चाहिए जापानी बच्चे का Video, रोड क्रास करते समय किया दिल जीतने वाला काम

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated May 12, 2023, 12:53 PM IST

Viral Video: एक बच्चा प्राथमिक विद्यालय से निकलकर जेब्रा क्रॉसिंग के पास खड़े होकर सड़क खाली होने का इंतजार कर रहा है। इस दौरान बच्चे को देखकर एक सफेद पिकअप चालक गाड़ी को रोक देता है। इसके बाद बच्चा जो करता है वह दिल छूने वाला है।

Image

जापान के बच्चे का वीडियो (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • जापानी बच्चा कर रहा था रोड क्रॉस
  • बच्चे ने किया दिल छूने वाला काम
  • वीडियो देखकर खुश हो जाएगा दिल

Viral Video: भारतीय लोग ट्रैफिक नियमों को लेकर बहुत ही ज्यादा लापरवाह होते हैं। वहीं जापान में छोटा बच्चा भी ट्रैफिक रूल्स को लेकर बहुत ही ज्यादा अवेयर रहता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो सड़क पार कर रहे एक छोटे बच्चे का है। वीडियो जापान का है। वीडियो में छोटा बच्चा सड़क पार करते समय जो काम करता है, उसे देखकर आपका दिन बन जाएगा। बता दें कि जापान अपनी संस्कृति के लिए बहुत ही ज्यादा मशहूर है।

जापान के बच्चे का प्यारा वीडियो

जापान के नागरिक नियमों का सही तरीके से पालन करने के लिए जाने जाते हैं। यह शिष्टाचार छोटे बच्चों पर भी लागू होता है, उन्हें सिखाया जाता है कि ट्रैफिक रूल्स का कैसे सही तरीके से पालन करना है। इस वीडियो में ऐसा ही है। वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि एक बच्चा प्राथमिक विद्यालय से निकलकर जेब्रा क्रॉसिंग के पास खड़े होकर सड़क खाली होने का इंतजार कर रहा है। इस दौरान बच्चे को देखकर एक सफेद पिकअप चालक गाड़ी को रोक देता है। जिससे छोटा बच्चा सुरक्षित सड़क पार कर सके। देखें वीडियो-

इसके बाद छोटा बच्चा भी अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए अपने हाथ ऊपर उठाते हुए सड़क पार करने लगता है। अब आप सोच रहे होंगे कि वह अपना हाथ ऊपर क्यों करता है। तो बता दें कि जापान में बच्चों को रोड क्रॉस करते समय हाथ उठाना सिखाया जाता है। इसका संकेत यह है कि "कृपया रुकें।" यह गाड़ी चलाने वाले ड्राइवरों के लिए रुकने और पैदल चलने वालों को गुजरने का संकेत है। आप देख सकते हैं कि सड़क पार करने के बाद बच्चा धन्यवाद के भाव में अपना सिर भी झुकाता है। वीडियो को Ë.T. Šhien नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेययर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article