Viral Video Today: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में वैसे तो हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है कि देखकर हम चौंक जाते हैं। मगर कई बार नजारे देखकर हंसी रोकना ही मुश्किल होता है। यकीन नहीं करेंगे मगर अभी ठीक वैसा ही वीडियो वायरल हुआ है जिसे देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा। वायरल वीडियो भारतीय ट्रेन और यात्रियों से जुड़ा है। मगर इसमें ऐसा कुछ कैमरे में कैद हुआ है जो शायद ही किसी ने पहले कभी देखा होगा।
ट्रेन के इंजन में चढ़ गए यात्री
शुरुआत से वीडियो देखकर मालूम होता है कि ट्रेन का हर डिब्बा यात्रियों खचाखच भर चुका है। कहीं पैर रखने की जगह नहीं बची है। मगर यात्री अभी भी प्लेटफॉर्म से ट्रेन में सवार होने की कोशिश में जुटे हैं। मगर इसी बीच एक यात्री ने ऐसा दिमाग लगाया जिसे खुद लोको पायलट यानी ट्रेन के डाइवर का भी दिमाग चकरा गया।
लोको पायलट के उड़े होश
दरअसल यात्री को जब कहीं जगह नहीं मिली तो ट्रेन के इंजन में खाली केबिन में चढ़ने लगे। फ्रेम में देखेंगे कि एक-एक कई यात्री इंजन के केबिन में चढ़ने लगे। इधर लोको पायलट की जब इसपर नजर पड़ी तो उसके होश उड़ गए। वो दौड़कर तुरंत केबिन के करीब पहुंचा और यात्रियों को नीचे उतरने के लिए कहा। मगर इसके बाद भी यात्री नीचे उतरने का नाम नहीं लेते हैं।
इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो
मालूम हो मजेदार वीडियो इंस्टाग्राम पर Shivam Kashyap नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है। वीडियो पर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।
