Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो (Trending Video) सामने आते हैं, जो इंसानियत पर हमारा भरोसा और मजबूत कर देते हैं। हाल ही में इंटरनेट पर एक ऐसा ही दिल दहला देने वाला और प्रेरणादायक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक डिलीवरी बॉय ने अपनी जान जोखिम में डालकर एक मासूम बच्चे को तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बचा लिया। जिसने भी यह नजारा देखा उसकी सांसें एक पल के लिए जरूर थम गई।
देवदूत बनकर आया डिलिवरी बॉय
वायरल हो रहे सीसीटीवी (CCTV) फुटेज में देखा जा सकता है कि सड़क किनारे एक मासूम बच्चा अचानक दौड़ते हुए मुख्य सड़क की ओर चला जाता है। उसी वक्त सड़क पर तेज रफ्तार से एक बड़ा ट्रक आ रहा होता है। स्थिति इतनी खतरनाक थी कि अगर एक सेकंड की भी देरी होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। जैसे ही पास में खड़े डिलीवरी एजेंट की नजर उस मासूम बच्चे पर पड़ी, उसने बिना अपनी जान की परवाह किए तुरंत सड़क की ओर दौड़ लगा दी। डिलीवरी बॉय ने गजब की फूर्ति और फुर्तीले रिफ्लेक्स दिखाते हुए बच्चे को पीछे की ओर खींच लिया। ट्रक बच्चे के बिल्कुल पास से गुजर गया, लेकिन डिलीवरी बॉय की सजगता के कारण मासूम बाल-बाल बच गया। देखें वीडियो...
इंटरनेट पर हो रही तारीफों की बौछार
घटना के बाद डिलीवरी बॉय बच्चे को संभालते और दुलारते हुए नजर आया। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जो अब सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर जमकर शेयर की जा रही है। यूजर्स डिलीवरी बॉय की इस जांबाजी और हिम्मत की दिल खोलकर तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों ने लिखा कि हर सुपरहीरो के पास केप नहीं होता, कुछ डिलीवरी बैग भी टांगते हैं। वहीं अन्य यूजर्स का कहना है कि इस डिलीवरी एजेंट को उसकी बहादुरी के लिए बड़ा इनाम और सम्मान मिलना चाहिए।
