Passenger Urinated On Flight Seat: फ्लाइट में यात्रा करना सभी चाहते हैं, जो दुनिया का सबसे अच्छा यातायात साधन भी माना जाता है। ऐसे में अगर आप फ्लाइट में यात्रा कर रहे हो और वहां आपको कुछ ऐसा देखने को मिले, जो बिल्कुल एयरलाइंस रूल के खिलाफ हो तो आप क्या करेंगे..। दरअसल, ब्रिटेन से एक मामला सामने आया है, जिसमें एक शख्स ने एयरलाइंस के अंदर ऐसा कुछ किया, जिससे उसे भारी कीमत चुकानी पड़ गई। इस शख्स का नाम लॉयड जॉनसन बताया जा रहा है, जो चैपल-एन-ले-फ्रिथ का रहने वाला है।
दरअसल, हुआ कुछ यूं कि एक पैसेंजर अपनी बीवी के साथ एयरलाइंस से सफर कर रहा था और उसने हद से ज्यादा शराब पी ली थी। फिर जब फ्लाइट लैंड हुई तो उसने फ्लाइट में पेशाब करने के लिए वॉशरूम की ओर जाने लगा। ऐसे में एयर होस्टेस ने उसे खूब समझाया, लेकिन वह नहीं माना और फिर शख्स ने एयर होस्टेस के साथ-साथ दूसरे कर्मचारियों के साथ बदसलूकी भी की। इतना तक तो ठीक था.. लेकिन इसके बाद शख्स ने जो किया, वो बेहद ही खराब था।
फ्लाइट सीट पर शख्स ने किया टॉयलेट
एयर होस्टेस से बहस के बाद शख्स ने सीटों के बीच बनी गैलरी में ही टॉयलेट कर दिया। अब ऐसे में था क्या.. फ्लाइट से उतरते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, शराब के नशे में होने के कारण शख्स को जेल नहीं भेजा गया लेकिन अब कोर्ट ने शख्स पर जुर्माना लगाते हुए उसे 12 महीने के लिए कम्युनिटी सेंटेंस (Community Sentence) की सजा सुनाई और साथ ही 80 घंटे के अवैतनिक काम करने की भी सजा दी है। वैसे यह मामला जनवरी का बताया जा रहा है, जिस पर फैसला अभी हाल ही में आया है।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
