वायरल न्यूज़

OMG: इतनी गहरी नींद में सोए मां-बाप कि बच्चे को चूहों ने नोच डाला, चिल्लाने की भी नहीं सुन पाए आवाज

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Sep 24, 2023, 06:22 PM IST

Ajab Gajab News: हैरान करने वाली बात यह है कि मां-बाप को अपने बच्चे के रोने-चिल्लाने की आवाज भी नहीं आई। मां-बाप को ऐसी नींद आई कि उनके बच्चे को दर्जनों चूहों ने नोंच डाला। बच्चे की सारी उंगलियां और अंगूठे के ऊपर का मांस गायब था। बच्चे के हाथ की हड्डियां नजर आ रही थीं।

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर (ट्विटर)

Ajab Gajab News: बच्चा जब छोटा है तो माता-पिता काफी अलर्ट रहते हैं। इस दौरान वह बच्चे की थोड़ी सी भी आवाज सुनकर उसके पास पहुंच जाते हैं कि कहीं वह किसी प्रॉब्लम में तो नहीं है। दूसरी तरफ एक मां-बाप को ऐसी नींद आई कि उनके बच्चे को दर्जनों चूहों ने नोंच डाला। चूहों ने बच्चे को 50 से ज्यादा जगहों पर कुतरा था। हैरान करने वाली बात यह है कि मां-बाप को अपने बच्चे के रोने-चिल्लाने की आवाज भी नहीं आई। मां-बाप की लापरवाही जान सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें जमकर लताड़ लगा रहे हैं।

6 महीने के बच्चे को चूहों ने नोंच खाया

चूहों ने बच्चे को बहुत ही बुरी तरह से काटा और उसकी हाथ की उंगलियों को काटकर खा गए। यह हादसा इंडियाना से सामने आया है। इवांसविले पुलिस ने मां-बाप को गिरफ्तार कर लिया। एंजेल शोनबम नाम की मां और डेविड नाम के पिता को बच्चे से लापरवाही के चलते पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उन पर क्रिमिनल चार्ज लगाए गए। बच्चे की आंटी को भी गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल, बच्चे को अभी फोस्टर होम में रखा गया है।

पड़ोसियों ने किया पुलिस को फोन

रिपोर्ट के अनुसार, अपने तीन बच्चों के साथ दंपति इंडियाना में रहता था। पुलिस को पड़ोसियों का फोन गया कि 6 महीने का एक बच्चा जोर-जोर से चिल्ला रहा है। जब पुलिस घर पर पहुंची तो उसने देखा कि बच्चा खून से लथपथ पड़ा है। बच्चे के पूरे शरीर पर काटने के 50 से ज्यादा जख्म थे। बच्चे की सारी उंगलियां और अंगूठे के ऊपर का मांस गायब था। बच्चे के हाथ की हड्डियां नजर आ रही थीं। वहीं बच्चे के शरीर का तापमान 93.5 डिग्री तक गिर गया था। इसके बाद उसे इंडियाना पुलिस के अस्पताल में भर्ती किया गया था।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article