Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों वाइल्डलाइफ से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग काफी हैरान भी हैं और भावुक भी। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लकवाग्रस्त (पैरालाइज्ड) चीता अपनी जान बचाने की पूरी कोशिश करता है, लेकिन आखिर में वह एक तेंदुए का शिकार बन जाता है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
तेंदुए के सामने बेबस पड़ा चीता
इस वीडियो (Video) को सोशल साइट एक्स पर @WildlifeReels नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक चीते को लकवा मार दिया है और वह जमीन पर गिरकर कांपते हुए नजर आ रहा है। लकवा मारने की वजह से वह उठ तक नहीं पा रहा। इतने में तभी उसकी नजर अपनी ओर आते एक तेंदुए पर पड़ती है। खतरा देख चीता अपनी जान बचाने की बहुत कोशिश करता है। वह खुद को घसीटते हुए आगे बढ़ता है और वहां से भाग जाना चाहता है लेकिन बेचारे उस चीते का शरीर उसका साथ नहीं देता। दूसरी तरफ तेंदुआ तुरंत आगे बढ़ते हुए उस चीते की गर्दन को झपट लेता है और उसे अपने जबड़े में दबोच लेता है। घायल और कमजोर होने की वजह से चीता खुद को बचा नहीं पाता और आखिरकार तेंदुआ उसे अपना शिकार बना ही लेता है।
वीडियो (Video) देखकर भावुक हो गए लोग
जंगल के इस दर्दनाक नजारे को देख सोशल मीडिया यूजर्स काफी दुखी नजर आए। वीडियो वायरल होने के बाद लोग इस घटना पर अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। जहां कुछ यूजर्स ने इसे देखकर दुख जताया, जबकि कई लोगों ने कहा कि जंगल का यही नियम है। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "जंगल की दुनिया जितनी खूबसूरत दिखती है, वह उतनी ही कठोर भी होती है।" दूसरे ने लिखा, "जंगल में हर दिन जिंदा रहने के लिए संघर्ष करना पड़ता है और प्रकृति अपने नियमों से कभी समझौता नहीं करती।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
