शिकार करते खूंखार शिकारियों के वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर सामने आते रहते हैं। हाल में ही सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वाइल्डलाइफ से जुड़ा वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दुनिया के सबसे जहरीले और तेज रफ्तार सांपों में गिने जाने वाले ब्लैक मैम्बा और एक विशाल मगरमच्छ के बीच जबरदस्त मुकाबला हो रहा है। आखिर में जो होता है, उसने सोशल मीडिया यूजर्स को चौंका दिया।
शिकार का सबसे डरावना मंजर
इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @WildlifeReels नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि एक ब्लैक मैम्बा सांप नदी किनारे रेंग रहा है। वह धीरे-धीरे पानी की ओर बढ़ रहा होता है, लेकिन तभी पानी में छिपा एक मगरमच्छ अचानक बिजली की रफ्तार से उस पर हमला कर देता है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
मगरमच्छ के आगे बेबस दिखा दुनिया का सबसे खतरनाक सांप
मगरमच्छ का हमला इतना तेज था कि ब्लैक मैम्बा सांप को संभलने तक का मौका नहीं मिलता। वह पूरी ताकत से खुद को छुड़ाने की कोशिश करता है। जहां वह कभी तेजी से लहराता है तो कभी मगरमच्छ की पकड़ से निकल भागने की कोशिश करता है, लेकिन मगरमच्छ की मजबूत पकड़ के आगे उसकी सारी कोशिशें बेकार होती हैं।
मगरमच्छ ने ब्लैक मैम्बा को बना डाला अपना शिकार
वीडियो (Video) में आगे दिखता है कि मगरमच्छ सांप को पानी से बाहर नदी के किनारे ले जाता है और एक झटके में उसका खेल खत् कर देता है। सांप का शरीर दो टुकड़ों में हो जाता है। एक टुकड़ा जमीन पर पड़ा होता है तो दूसरा मगरमच्छ के जबड़े में होता है। देखते ही देखते मगरमच्छ उस सांप को ककड़ी की तरह चबा जाता है।
इस खौफनाक लड़ाई ने लोगों को कर दिया हैरान
वीडियो वायरल (Video Viral) होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कोई मगरमच्छ की ताकत की तारीफ कर रहा है तो कोई ब्लैक मैम्बा की मौत पर शोक जता रहा है। कई यूजर्स ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि प्रकृति में कोई भी जीव हमेशा सबसे ताकतवर नहीं होता और हर शिकारी कभी न कभी किसी दूसरे शिकारी का शिकार बन सकता है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
