सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद ही प्यारा वीडियो (Video) लोगों का दिल जीत रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक हाथी का जन्मदिन बड़े ही खास अंदाज में मनाया जा रहा है। उसके लिए तरह-तरह के ताजे फलों से भरा एक बड़ा बुफे तैयार किया गया है, जिसे देखकर हाथी अपनी खुशी नहीं रोक पा रहा। यही वजह है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
लोगों ने मनाया हाथी का बर्थडे
वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि हाथी के लिए एक बड़े लकड़ी के टेबल पर तरबूज, आम, पपीता, केला और कई दूसरे फलों को बहुत ही खूबसूरती से सजाया गया है। पूरा माहौल किसी बर्थडे पार्टी जैसा दिखाई दे रहा है। आसपास मौजूद लोग भी इस खास पल का आनंद लेते नजर आते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
जन्मदिन पर हाथी को मिला फलों का बुफे
इस वीडियो (Video) का सबसे प्यारा हिस्सा तब आता है, जब हाथी को सरप्राइज देने के लिए उसे पीछे की तरफ चलते हुए बुफे तक लाया जाता है। जैसे ही वह मुड़कर सामने रखे फलों को देखता है, उसकी खुशी साफतौर पर देखी जा सकती है। वह तुरंत अपनी सूंड बढ़ाकर फल उठाने लगता है और बड़े चाव से उन्हें खाने लगता है। हाथी भी पूरे आराम और खुशी के साथ अपनी पसंदीदा दावत का आनंद लेता है। उसकी मासूम हरकतें और खुशी भरा अंदाज देखकर किसी के भी चेहरे पर मुस्कान आ सकती है।
वायरल वीडियो ने लाखों लोगों को मुस्कुराने पर कर दिया मजबूर
इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @HumanityChad नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है। वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोग हाथी की क्यूटनेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। किसी ने लिखा, "इससे प्यारा बर्थडे मैंने आज तक नहीं देखा।" वहीं दूसरे यूजर ने कहा, "हाथी का चेहरा देखकर ही मेरा दिन बन गया।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
