Papa Ki Pari Video: हमारी आंखों के सामने कुछ घटनाएं ऐसी घटती हैं, जिन्हें देखकर भी हमें उनपर यकीन नहीं होता। इन दिनों सोशल मीडिाय पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में स्कूटी चला रही एक लड़की अचानक से सड़क से गायब हो जाती है। अब अगर आप सोच रहे हैं कि यह कोई भूतिया दृश्य था तो आप गलत हैं। दरअसल, यह लड़की स्कूटी चलाते समय एक कार से ऐसा टकराती है कि सीधे बड़े से नाले में चली जाती है।
कार से टकराते ही सीवर में समा जाती है लड़की
वीडियो देखकर लोग हैरान है। आप देख सकते हैं कि तेज रफ्तार से स्कूटी से आ रही लड़की बीच सड़क पर एक कार से टकराती है। इसके बाद वह जमीन पर रगड़ते हुए सीधे सीवर में जा गिरती है। वीडियो में यह सीन थोड़ा फनी भी लगता है। ट्विटर अकाउंट @AccidentTraffi3 से शेयर किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की तेज रफ्तार से स्कूटी से आ रही है। उसे सड़क के एक मोड़ पर मुड़ना होता है। इसी बीच सामने से एक लाल रंग की कार आ जाती है। इसके बाद भी लड़की तेज रफ्तार से ही स्कूटी मोड़ने की कोशिश करती है। तभी उसकी स्कूटी कार से टकरा जाती है। देखें वीडियो-
वीडियो में आप देख सकते हैं कि कार से स्कूटी की इतनी जोर की टक्कर होती है कि पहले लड़की सड़क पर गिरती है, फिर रगड़ते हुए सड़क किनारे बने एक खुले हुए सीवर में समा जाती है। लड़की के सीवर में गिरते ही वहां मौजूद लोग उसे बचाने पहुंच जाते हैं। हालांकि, सीवर इतना गहरा होता है कि वह लड़की एक तरह से सीवर में गायब ही हो जाती है। उसे ढूंढने में लोगों की हालत खराब होती है। अंतत: लोग उस लड़की को सीवर से बाहर निकाल लेते हैं, जिससे उसकी जान बच जाती है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग लड़के के मजे ले रहे हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि ये है एक और 'पापा की परी'।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
