वायरल न्यूज़

Viral Video: पाकिस्तान के लोग बाइक के आगे लगवा रहे हैं रॉड, जानें क्या है इसके पीछे राज?

Viral Video: सोशल मीडिया पर पाकिस्तान से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें लोग अपनी बाइक के आगे लोहे का रॉड लगवा रहे हैं। जिसने भी इस नजारे को देखा वो दंग रह गया। लेकिन, इसके पीछे का राज क्या है आप भी जरूर जान लीजिए।

Image

पाकिस्तान के लोगों का अनोखा कारनामा (तस्वीर साभार - @mr._.aliak)

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई ना कोई मामला धमाल जरूर मचाते रहता है। इन दिनों पाकिस्तान (Pakistan) से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो लोगों के बीच छाया हुआ है। दरअसल, यहां के लोग बाइक में कुछ ऐसा करवा रहे हैं, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। इतना ही नहीं कई लोगों को यह समझ नहीं आ रहा है कि आखिर इसके पीछे का माजरा क्या है? यहां के लोग बाइक में रॉड या फिर मेटल स्टीक लगवा रहे हैं। लेकिन, सोशल मीडिया यूजर्स को यह समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर ऐसा क्यों कर रहे हैं? तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

यहां आपको बता दें कि यह वायरल वीडियो (Today Viral Video) पाकिस्तान के लाहौर का है। यहां बसंत का मौसम जैसे ही शुरू होता है, तो बसंत उत्सव मनाया जाता है। बसंत उत्सव में लोग घरों से बाहर निकलकर जमकर पतंग उड़ाते थे। पतंगबाजी इस पर्व का सबसे आकर्षण का केन्द्र होता था। लोग छुट्टियां लेकर इस उत्सव को मनाने के लिए घर आते थे। ऐसा कहा जाता है कि इस त्योहार को लेकर लोगों में ईद से ज्यादा उत्साह होता था। लेकिन, काफी समय से इस त्योहार पर बैन लग गया था। दरअसल, पतंगबाजी के दौरान कई घटनाएं घटती थीं। पतंग के मांझे से काफी लोग घायल होने लगे। कई जानें भी चली गई। लिहाजा, साल 2005 में इस पर रोक लगा दिया गया था। लेकिन, अब फिर इस परंपरा को शुरू करने का सरकार ने फैसला लिया है। इतना ही नहीं सुरक्षा को लेकर कई गाइड लाइन भी जारी किए गए हैं। पतंगबाजी के दौरान घटना या फिर शिकार से बचने के लिए लोग अपनी बाइक के आगे रॉड या मेटल की स्टीक लगा रहे हैं। देखें वीडियो...

बाइक के आगे लोहे का रॉड

पतंग का धागा बाइक के सामने आए भी तो वो रॉड से टकराकर रुक जाए और राइडर को कोई नुकसान नहीं पहुंचे। सबसे बड़ी बात ये है कि काफी संख्या में लोग अपनी बाइक में रॉड का इस्तेमाल कर रहे हैं। हालांकि, सरकार ने पतंगबाजी के लिए मांझा धागे या मेटल के धागे के इस्तेमाल पर रोक लगा दिया गया है। अब इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'mr._.aliak' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को काफी संख्या में लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, लाखों लोगों ने इसे पसंद भी किए हैं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article