शादियों के इस सीजन में सोशल मीडिया पर लगातार कोई ना कोई डांस वीडियो वायरल हो रहा है। शादियों को शानदार और यादगार बनाने के लिए कपल्स अक्सर कुछ ना कुछ खास करते दिखते हैं। ऐसे में अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की एक लड़की ने जबरदस्त डांस किया। पाकिस्तानी दुल्हनिया का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
बॉलीवुड सॉन्ग के दीवाने
बॉलीवुड गानों के दीवाने सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दूसरे देशों में भी देखने को मिलते हैं। पाकिस्तानी लोगों के बीच बॉलीवुड सॉन्गस की लोकप्रियता काफी ज्यादा है। वहां हर शादी में बॉलीवुड सॉन्ग सुनने को मिल ही जाते हैं। इसी कड़ी में पाकिस्तान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पाकिस्तानी दुल्हन “कभी खुशी कभी गम” के फेमस गाने “बोले चूड़ियां” पर अपनी सहेलियों के साथ ठुमके लगाती हुई नजर आ रही हैं। उनका ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है।मेहंदी सेरेमनी काा वीडियो
वीडियो मेहंदी सेरेमनी का बताया जा रहा है। दुल्हन का कातिलाना डांस देख हर कोई उसका मुरीद हुआ फिर रहा है। दुल्हन के अटायर की बात की जाए तो वीडियो में आप देख सकते हैं कि दुल्हन ने मस्टर्ड और गोल्डन कलर का लहंगा कैरी किया है जिसे उसने चुन्नी के साथ पेयर किया है। दुल्हन का ये डांस परफॉर्मेंस जबरदस्त है।इंस्टाग्राम पर शेयर किया है वीडियो
दुल्हन के इस डांस के वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर dancewedding.in नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “दुल्हन ने मेंहदी में बेहद ही खूबसूरती के साथ डांस किया।” इस वीडियो पर अब तक 2900 से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं।
