वायरल न्यूज़

पाकिस्तान की फिर फजीहत! 'एशिया कप ट्रॉफी चोर' और पाक गृह मंत्री की सड़क पर तलाशी, लंदन पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, देखें वीडियो

ब्रिटेन से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, सोशल मीडिया पर इस समय पाकिस्तान के गृह मंत्री और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी (Mohsin Naqvi) का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें सुरक्षा जांच करते हुए सुरक्षाकर्मी नजर आ रहे हैं। यह घटना उस समय की बताई जा रही है, जब वे ब्रिटेन के विदेश कार्यालय में जा रहे थे।

Image

पाक गृह मंत्री मोहसिन नकवी की सड़क पर तलाशी, देखें वीडियो (Photo: X/ @jpsin1)

पाकिस्तान और यहां के लोगों को छोड़िए। इनके यहां के मंत्री हों या फिर क्रिकेटर इनकी समय-समय पर घनघोर बेइज्जती होती रहती है। कभी सोशल मीडिया पर तो कभी दूसरे देश में। इस समय भी एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे ब्रिटेन का बताया जा रहा है। जिसमें पाकिस्तान के गृह मंत्री और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी की कार की सुरक्षा जांच की जा रही है। यह घटना उस समय की बताई जा रही है, जब वे ब्रिटेन के विदेश कार्यालय में प्रवेश कर रहे थे। सुरक्षा कारणों से उनकी गाड़ी की विस्फोटक जांच की गई। बताया जा रहा है कि वे वहां पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) के एक पूर्व सलाहकार के प्रत्यर्पण (एक देश से दूसरे देश भेजने) के मामले में बातचीत करने पहुंचे थे।

वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही वे एक काली लग्जरी कार से उतरते हैं, सुरक्षाकर्मी उन्हें एक तरफ खड़े होने को कहता है और उनकी गाड़ी की जांच शुरू कर देता है। इंटरनेट पर 1 मिनट 45 सेकंड के वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि पाकिस्तान के फेडरल इंटीरियर मिनिस्टर मोहसिन नकवी एक काली लग्जरी कार में सवार हैं। सुरक्षाकर्मी उनकी गाड़ी की तलाशी ले रहे हैं। इस दौरान मोहसिन नकवी गाड़ी में सवार ही रहते हैं। यह पूरा सीन वहां मौजूद लोगों ने कैमरे में रिकॉर्ड किया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जिसके बाद यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया।

यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं हैं। कुछ लोगों ने मजाकिया अंदाज में कमेंट किए, तो कुछ ने इसे सुरक्षा से जुड़ा जरूरी कदम बताया। कुल मिलाकर अगर कहें तो यह वीडियो यह देखकर हम कह सकते हैं कि पाकिस्तान और इनके मंत्रियों की किसी भी प्लेटफॉर्म पर बेइज्जती हो ही जाती है। यूजर्स ने कई तरह के कमेंट्स किए हैं। पहले ने लिखा: "पाकिस्तान पर भरोसा नहीं किया जा सकता हर विदेशी देश को मालूम हैं।", दूसरे ने लिखा: "सही है भाई, कहीं जिहाद के नाम पर फट ना जाए"। इस वीडियो को सोशल मीडिया के एक्स पर @jpsin1 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article