वायरल न्यूज़

EYE TEST: तस्वीर में छिपी है एक अनोखी इमोजी, दम है तो ढूंढकर दिखाओ

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Aug 3, 2024, 01:24 PM IST

Brain Test Puzzle: दिमाग के साथ आंखों का टेस्ट लेने वाली ये तस्वीर सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है। तस्वीर में ढेरों इमोजी हैं, मगर इनमें एक इमोजी सबसे अलग है। नेटिजन्स को उसी इमोजी को खोजने का चैलेंज मिला है।

Image

तस्वीर में छिपी है सबसे अलग इमोजी। (Photo/X.com)

Brain Test Puzzle: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां नजरों का टेस्ट लेने वाली तस्वीरों की भरमार है। इन तस्वीरों में कुछ ऑब्जेक्ट छिपे होते हैं, जिन्हें खोजना बिल्कुल भी आसान नहीं होता है। अच्छी बात है कि ऐसी तस्वीरों को हल करने की कोशिश से नजर के साथ दिमाग की भी अच्छी कसरत होती है। इंटरनेट पर अभी एक ऐसी ही तस्वीर खूब शेयर की जा रही है जिसे नेटिजन्स को हल करने का चैलेंज मिला है। तस्वीर में ढेरों इमोजी नजर आती हैं, मगर इनमें सिर्फ एक इमोजी सबसे अलग है।

होगा दिमाग का टेस्ट

वायरल तस्वीर में देखेंगे कि इसमें सभी इमोजी उदास नजर आती है। मगर इनमें भी एक इमोजी और भी ज्यादा उदास है। आपको उसी सबसे ज्यादा उदास इमोजी को ढूंढकर दिखाना है। हालांकि इससे पहले आप उस खास इमोजी का खोजना शुरू करें पहले एक शर्त भी जान लीजिए। आपको उस इमोजी को खोजने के लिए सिर्फ बीस सेकंड का समय मिलेगा। अगर आपने इतने समय में उस इमोजी को खोज लिया तो नजरों का सिकंदर मान लेंगे।

हालांकि दिए गए समय में या फिर अभी तक उस खास इमोजी को नहीं ढूंढ पाए हैं तो परेशान की कोई बात नहीं है। आपको इसका जवाब भी यहीं मिलेगा। दरअसल तस्वीर में सबसे अलग इमोजी ऐसी जगह छिपी है जिसे खोजना बिल्कुल भी आसान काम नहीं है। सबसे अलग इमोजी दरअसल दाईं तरफ है।

देखिए जवाब

लाल घेरे में देखिए जवाब।

लाल घेरे में देखिए जवाब।

देख लिया ना सबसे अलग इमोजी ऐसी जगह थी जिसे खोजना बिल्कुल भी आसान काम नहीं था।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article