वायरल न्यूज़

कोई असली योद्धा ही ढूंढ पाएगा छिपा हुआ PLAY, मिलेगा 20 सेकंड का समय

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jun 27, 2024, 08:35 AM IST

Optical Illusion: दिमाग के साथ आंखों का टेस्ट लेने वाली ये तस्वीर दिखने में बहुत सामान्य है, मगर इसे हल करना बहुत ज्यादा मुश्किल होने वाला है। अगर आप जीनियस है तो बीस सेकंड में इसे हल करके दिखाइए।

Image

दिमाग का टेस्ट लेने वाली इस तस्वीर को हल करना बिल्कुल भी आसान नहीं होगा। (Photo/X.com)

Optical Illusion: दुनियाभर में इंसानों की आबादी आठ अरब का आंकड़ा पार कर चुकी है। मगर इनमें कुछ ही लोग होंगे जिनकी नजरें बहुत तेज होंगी। ऐसी नजरें जो बारीक से बारीक चीजों को आसानी से खोज लेती हैं। तस्वीरों में छिपे रहस्य को खोजना हो तो भी ऐसे लोग आसानी से ढूंढ लेते हैं। ऐसे में क्या आप जानना चाहेंगे कि आपकी नजरें कितनी तेज हैं। तस्वीरों में छिपे खास ऑब्जेक्ट को खोजने में आप कितने माहिर हैं। अगर हां तो सोशल मीडिया में एक जबरदस्त तस्वीर वायरल हो रही है। ये तस्वीर बताएगी कि आखिर आपकी नजरें कितनी तेज हैं।

लीजिए दिमाग और आंखों का टेस्ट

वायरल ऑप्टिकल इल्यूजन वाली ये तस्वीर बहुत ही खास है। इसमें आपको हर जगह पर PRAY वर्ड लिखा नजर आ रहा होगा। तस्वीर में ऊपर से नीचे की तरफ सिर्फ यही वर्ड लिखा नजर आता है। मगर बताया जाए कि इसमें सिर्फ एक जगह पर PLAY लिखा हुआ है। मगर वो शब्द ऐसी जगह छिपा है जिसे कोई असली योद्धा ही ढूंढ पाएगा। क्या आप बता पाएंगे कि आखिर वो शब्द आखिर कहां छिपा हुआ है। इसके लिए आपको सिर्फ बीस सेकंड का समय मिलेगा।

अगर आपने ढूंढ निकाला तो सचमुच आपकी नजरें बाज जैसी तेज हैं। दिमाग भी किसी जीनियस से कम नहीं माना जाएगा। मगर अभी तक भी जवाब नहीं ढूंढ पाए हैं तो कोई बात नहीं है। यहां आपको इसका जवाब भी मिलेगा। हम आपको बताएंगे कि आखिर PRAY की भीड़ में PLAY कहां छिपा हुआ है।

देखिए जवाब

Viral Puzzle

यहां देखिए जवाब।

देख लिया ना PLAY ऐसी जगह छिपा हुआ था जिसे ढूंढना बिल्कुल भी आसान काम नहीं था। हालांकि ऐसी तस्वीरों को हल करने से दिमाग की अच्छी कसरत जरूर हो जाती है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article