वायरल न्यूज़

EYE TEST: सिर्फ होशियार ही कोशिश करना, बच्चों का खेल नहीं है 10 अंतर खोजना

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated May 1, 2024, 03:58 PM IST

Optical Illusion: दोनों तस्वीरें देखने में बिल्कुल एक जैसे ही लगती हैं। मगर इन दोनों के बीच कम से कम दस बारीक अंतर छिपे हैं। इन अंतरों को कोई होशियार ही खोज पाएगा।

Image

दोनों तस्वीरों के बीच कम से कम दस अंतर छिपे हैं। (Photo-Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • तस्वीरों में हैं कम से कम दस अंतर
  • सिर्फ होशियार ही हल कर पाएंगे
  • मिलेगा तीस सेकंड का समय

Optical Illusion Picture: सोशल मीडिया में हर रोज तमात तरह की चीजें वायरल होती हैं। मगर इन सबके बीच ऑप्टिकल इल्यूजन यानी नजर के धोखे से जुड़ी तस्वीरों की अपनी अलग क्लास है। बड़ी तादाद में नेटिजन्स खुद की नजर और दिमाग का टेस्ट लेने के लिए ऐसी तस्वीरों को हल करते हैं। कई बार तस्वीरों में छिपे रहस्यों को आसानी से खोज लेते हैं, मगर कई बार काफी मुश्किल होती है। बहुत कोशिश के बाद भी हम तस्वीरों में छिपे रहस्य को नहीं खोज पाते हैं।

दिमाग का टेस्ट लेने वाली तस्वीर

अबकी बार एक ऐसी ही इल्यूजन वाली तस्वीर के साथ हाजिर हुए हैं। इसमें दो अलग-अलग फ्रेम हैं। दोनों बिल्कुल एक जैसे नजर आते हैं। मगर चौंक जाएंगे कि फ्रेम में नजर आ रहीं दोनों तस्वीरों में कम से कम दस अंतर भी हैं। मगर मजाल है कि कोई आसानी से उन अंतर को खोज पाए। तस्वीरों में छिपे अंतर को खोजने के लिए होशियार दिमाग की जरुरत होगी। आंखें भी बाज सी तेज होनी चाहिए। अगर आपमें ये काबिलियत है तो 30 सेकंड में उन सभी अंतर को खोजकर दिखाइए।

हालांकि दिए गए समय में या फिर अभी तक सभी अंतरों को नहीं खोज पाए हैं तो परेशान होने की कोई बात नहीं है। यहां इसका जवाब भी मिलेगा। हम आपको बताएंगे कि आखिर वो सभी दस अंतर तस्वीर में किस जगह पर हैं।

लाल घेरे में देखिए सभी अंतर

Eye Test

यहां देखिए सभी दस अंतर।

देख लिया ना तस्वीर में दोनों अंतर ऐसी जगह छिपे थे, जिन्हें खोजना बिल्कुल भी आसान नहीं था। अगर आपने दिए गए समय में या फिर खुद से सभी अंतर को खोज लिया था तो आप सचमुच बहुत होशियार हैं।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article