वायरल न्यूज़

पता चलेगा कितने बड़े तुर्रम खां हो आप, दम है तो सही शब्द DOVE ढूंढकर दिखाओ आज

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jun 16, 2024, 01:57 PM IST

Optical Illusion: दिमाग के साथ आंखों का टेस्ट लेने वाली ये तस्वीर अपने आप में बहुत जबरदस्त है। आपको तस्वीर में सही शब्द DOVE ढूंढकर दिखाना है। अगर आप कामयाब हुए तो नजरों का चैंपियन मान लेंगे।

Image

D0VE की भीड़ में छिपा हुआ है सही शब्द DOVE। (Photo/Instagram)

Optical Illusion: दुनिया में अरबों लोगों की आबादी है और सभी में अलग-अलग काबिलियत है। किसी का दिमाग तेज होता है तो किसी की नजर बाज जैसी तेज होती है। मगर इनमें तेज नजर वाले लोग बहुत खास होते हैं। वो अपनी बाज जैसी नजरों से बारीक से बारीक चीज को आसानी से ढूंढ लेते हैं। फिर किसी तस्वीर में कोई रहस्य खोजना हो या फिर चीजों में अंतर करना हो। ऐसे लोग आसानी से सफल हो जाते हैं। मगर क्या आप भी जानना चाहते हैं कि आपकी नजर कितने तेज है। हम आज आपकी नजरों का टेस्ट लेने के लिए एक जबरदस्त तस्वीर के साथ हाजिर हुए हैं।

नजरों का टेस्ट लेने वाली तस्वीर

इससे ये भी पता चलेगा कि आखिर आप कितने बड़े तुर्रम खां हो। वायरल तस्वीर में आपको हर जगह D0VE लिखा हुआ नजर आएगा। पहली नजर में सभी जगह यही शब्द लिखा हुआ नजर आता है। मगर बहुत ध्यान से देखेंगे कि तो इसमें एक सही शब्द लिखा नजर आएगा। जी हां D0VE की भीड़ में सिर्फ एक जगह पर DOVE भी लिखा हुआ है। आज आपको उसी शब्द को खोजने का चैलेंज मिलने वाला है। आपको बीस सेकंड के भीतर उस शब्द को खोजकर दिखाना है। अगर आप उसे खोजने में कामयाब हो गए तो आपकी जीनियस मान लिया जाएगा।

अब एक बार फिर स्क्रीन पर ऊपर जाइए और जवाब ढूंढिए। ....तो क्या आपने सही शब्द खोज लिया है? या फिर अभी तक भी सही शब्द DOVE नहीं खोज पाए हैं। अगर ऐसा है तो परेशान होने की कोई बात नहीं है। यहां आपको इसका जवाब भी मिलेगा। हम बताएंगे कि आखिर सही शब्द कहां लिखा हुआ है।

देखिए जवाब

Brain Teaser

Brain Teaser

देख लिया ना सही शब्द ऐसी जगह लिखा हुआ था जिसे खोजना किसी के लिए भी बहुत मुश्किल था। सही और गलत के बीच अंतर इतना बारीक था कि 90 फीसदी लोग उसे पकड़ ही पाए।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article