वायरल न्यूज़

Optical illusion: 4 की भीड़ में कहां है 8, जिसने 30 सेकंड में ढूंढ लिया वो कहलाएगा नजरों का बादशाह

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated May 4, 2023, 12:10 PM IST

Optical illusion Photo: ऑप्टकिल इल्यूजन की एक मजेदार तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें 30 सेकंड के अंदर 4 की भीड़ में 8 को ढूंढने का चैलेंज दिया गया है। ज्यादातर लोग इस पजल को तय समय में सॉल्व नहीं कर पा रहे हैं।

Image

4 की भीड़ में 8 ढूंढने का चैलेंज

Optical illusion Viral Photo: ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical illusion) की तस्वीरों को देखकर अक्सर लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं। क्योंकि, इस तरह की तस्वीरें नजरों को धोखा देती हैं। सच्चाई सामने होने के बावजूद लोगों को आसानी से नजर नहीं आती है। हालांकि, कुछ लोग इतने तेज-तर्रार होते हैं कि वो पलक झपकते पजल को सॉल्व कर देते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical illusion Photo) की तस्वीरें काफी वायरल (Viral Photo) होती रहती हैं, जिन्हें यूजर्स पसंद करते हैं और चैलेंज को पूरा करने की कोशिश भी करते हैं। इसी कड़ी में ऑप्टिकल इल्यूजन की एक और मजेदार तस्वीर सामने आई है, जिसमें लोगों को ऐसा चैलेंज दिया गया है, जिसे सॉल्व करने में दिग्गजों के भी पसीने छूट गए।

ये तो हम सब जानते हैं ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical illusion Trending photo) की तस्वीरें कई तरह से लोगों की परीक्षा लेती है। इन तस्वीरों से IQ लेवल का पता चल जाता है। लोगों की नजरें कितनी तेज है इसका भी पता लगाया जाता है। इसके अलावा आपकी पर्सनैलिटी कैसी है और आप चीजों को किस नजर से देखते हैं, ये भी पता चल जाता है। आज की तस्वीर में आपकी नजरें कितनी तेज है और दिमाग किस तरह चलता है इसका पता चल जाएगा। क्योंकि, तस्वीर में हर तरफ 4 है और उस 4 की भीड़ में आपको 8 ढूंढना है। अगर आप 30 सेकंड में 8 को ढूंढ लेते हैं तो आप नजरों का बादशाह कहलाएंगे।

मजेदार है चैलेंज

अगर आपको चैलेंज लेना पसंद है, तो बिना देरी किए इस तस्वीर में 8 ढूंढकर बताएं। क्योंकि, बड़े-बड़े तुर्रम खां इस पजल को सॉल्व करने में फेल हो गए हैं। आप खुद को होशियार और दिमागदार समझते हैं, तो इस गुत्थी को सुलझा कर बताएं।

Optical illusion

सवाल में ही छिपा है जवाब

ट्रिकी सवाल

उम्मीद करते हैं आप में से कुछ लोगों ने जरूर 8 को ढूंढ लिया होगा। जिन लोगों को नहीं अब तक 8 नहीं मिला उन्हें हम थोड़ा हिंट देते हैं। ये सवाल ट्रिकी वाला है, लिहाजा आप अपने दिमाग का घोड़ा दौडाएं हो सकता है आपको जवाब आसानी से मिल जाए। अगर अब भी आपको जवाब नहीं मिला, तो दूसरी तस्वीर को गौर से देखें। अब तो आपको 8 मिल गया होगा। तो देखा किस तरह सवाल में ही छिपा हुआ था। अब इस चैलेंज को दूसरों के साथ भी शेयर करें और देखें कितने लोग तय समय में सही जवाब दे पाते हैं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article