वायरल न्यूज़

Optical Illusion: अगर आप में है दम तो सूरजमुखी के फूल पर बैठी तितली ढूंढकर बताइए, 10 सेकेंड का है समय

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 15, 2022, 03:39 PM IST

Optical Illusion: सोशल मीडिया पर एक तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में भी एक पहेली छिपी हुई है। जिसे हल करने में अच्छे-अच्छों की हालत खराब हो गई है। अगर कोई अपने आपको पहेलियों का महारथी समझता है तो उसे इस तस्वीर में छिपी पहेली को मात्र 10 सेकेंड में हल करना है।

Image

optical illusion (photo credit- social media)

KEY HIGHLIGHTS
  • वायरल हुई ऑप्टिकल इल्यूजन की एक और तस्वीर
  • 10 सेकेंड में हल करनी है तस्वीर में छिपी पहेली
  • बड़े-बड़े सूरमाओं की हालत हो गई खराब

Optical Illusion: बहुत सारे लोग ऐसे होतें हैं जिनमें दिमागी पहेलियों और इल्यूजन को सुलझाने का कीड़ा होता है। ऐसे लोग अखबारों से लेकर इंटरनेट पर इस तरह की पहेलियां ढूंढते रहते हैं और उन्हें सॉल्व करने की कोशिश करते हैं। एक तरह से ऐसे लोग ऑप्टिकल इल्यूजर ने बहुत ही ज्यादा क्रेजी होते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में भी एक पहेली छिपी हुई है। जिसे हल करने में अच्छे-अच्छों की हालत खराब हो गई है।

दिमाग को दही बनाने वाली तस्वीर

ऑप्टिकल इल्यूजन से जुड़ी यह तस्वीर लोगों को अपने दिमाग की परीक्षा लेने का चैलेंज दे रही है। अगर कोई अपने आपको पहेलियों का महारथी समझता है तो उसे इस तस्वीर में छिपी पहेली को मात्र 10 सेकेंड में हल करना है। दरअसल, इस तस्वीर में सूरजमुखी के फूलों के बीच एक तितली बैठी है, जिसे ढूंढकर निकालना है। बता दें कि इस पहेली को हल करने में बड़े-बड़े सूरमाओं की हालत खराब हो गई है। कई लोग अपने आपको ऑप्टिकल इल्यूजन का मास्टर समझते थे, लेकिन इस आसान सी पहेली को हल नहीं कर पाए हैं।

तस्वीर में आप देख सकते हैं कि चारों तरफ सूरजमुखी के फूल हैं। इन्हीं फूलों के बीच कहीं-कहीं कुछ जानवर भी दिख रहे हैं। इन्हीं फूलों पर एक तितली भी बैठी हुई है। उसे ही ढूंढकर निकालना है। तितली ढूंढने के लिए 10 सेकेंड का समय दिया गया है। अगर निश्चित समय में कोई इस तस्वीर में छिपी तितली ढूंढ लेता है तो वह उन होशियार लोगों में शामिल हो जाएगा, जिसे ऑप्टिकल इल्यूजन का महारथी माना जाता है। क्या आपको अभी तक तस्वीर में तितली दिखाई दी? अगर आपको अभी तक तितली नहीं दिखाई दी है तो कोई बात नहीं। हमने आपके लिए नीचे एक तस्वीर डाली है। आप तस्वीर में लाल घेरे में तितली देख सकते हैं।

1

optical illusion (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)

आदित्य साहू
आदित्य साहू author

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों... और देखें

End of Article