Optical Illusion Photo: सोशल मीडिया पर वैसे तो रोजाना कई तरह की तस्वीरें शेयर (Viral Photo) होती हैं। इनमें कभी हंसाने वाली तस्वीरें होती हैं, तो कुछ को देखकर हैरानी होती है। वहीं, कुछ तस्वीर तो काफी कन्फ्यूज करने वाली होती है। इतना ही नहीं कई बार देखने के बाद भी तस्वीर की सच्चाई समझ में नहीं आती है। बड़े-बड़े धुरंधर भी सच का पता नहीं लगा पाते हैं। इन तस्वीरों को हम ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical illusion Viral Photo) की तस्वीरें कहते हैं। हालांकि, यूजर्स इन तस्वीरों को काफी पसंद भी करते हैं और हर हाल में उसे सॉल्व करने की भी कोशिश करते हैं। इसी कड़ी में ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical illusion) की एक और मजेदार तस्वीर सामने आई है, जिसने अच्छे-अच्छों के पसीने छुड़ा दिए हैं।
ये तो हम सब जानते हैं ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical illusion Eye Test) की तस्वीरें कई तरह से हमारी परीक्षा लेती है। कभी नजरों का टेस्ट लिया जाता है, तो कभी दिमाग को परखा जाता है। वहीं, कई बार इन तस्वीरों के जरिए हमारी पर्सनैलिटी का भी पता लगाया जाता है। पिछले कुछ समय से ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीरें काफी ट्रेंड में रहती हैं। इस तस्वीर में लोगों के आखों की 'अग्निपरीक्षा' ली गई है। दरअसल, इस तस्वीर में हर तरफ Than की भीड़ लगी हुई है। इस भीड़ में Then ढूंढने का चैलेंज दिया गया है। इस चैलेंज को पूरा करने के लिए केवल 5 सेकंड का समय दिया गया है। ऐसा कहा जा रहा है कि जिसने तय समय में Then को ढूंढ लिया उसकी नजरें बाज सी भी तेज है।
क्या आप गुत्थी को सुलझा सकते हैं ?
अगर आप भी खुद को तीस मार खां समझते हैं और आपकी नजरें सबसे तेज है, तो ये चैलेंज आपके लिए है। इस चैलेंज को अगर आप पूरा कर लेते हैं, तो यकीन मानिए आंखों की रोशनी जबरदस्त है। क्योंकि, केवल 5 सेकंड में इस चैलेंज को पूरा करना आसान नहीं है।

Then ढूंढने वाला कहलाएगा चैंपियन
मिल गया जवाब
हो सकता है कुछ लोगों ने 5 सेकंड के भीतर ही Then को ढूंढ लिया हो। जबकि, कुछ लोग अब तक खाक छान रहे होंगे। जिन लोगों को Then मिल गया वो कमेंट कर बताएं। जिन लोगों को अब तक Then नहीं मिला उनकी मदद हम कर देते हैं। दूसरी तस्वीर पर आप जरा गौर फरमाएं आपको अपना जवाब मिल जाएगा। अब इस चैलेंज को आप अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और जानने वालों के साथ शेयर करें और देखें कितने लोग इस पजल को सॉल्व कर पाते हैं।
