वायरल न्यूज़

Optical Illusion:लकड़ियों के बीच सिक्का ढूंढने वाला कहलाएगा चैंपियन, दिग्गजों की आंखें भी खा गईं धोखा

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Apr 6, 2023, 02:09 PM IST

Optical Illusion Photo: सोशल मीडिया पर ऑप्टकिल इल्यूजन की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें लकड़ियों के टुकड़ों के बीच लोगों को सिक्का ढूंढने का चैलेंज दिया गया है। ज्यादातर लोग सिक्के नहीं ढूंढ पा रहे हैं। अगर आप खुद को मानते हैं जीनियस तो सिक्के को ढूंढकर बताएं।

Image

सिक्का ढूंढने वाला कहलाएगा चैंपियन

KEY HIGHLIGHTS
  • लकड़ियों के टुकड़ों के बीच छिपा है सिक्का
  • बड़े-बड़े दिग्गज को नहीं आ रहा है नजर
  • केवल चैंपियन लोग ही सिक्के को ढूंढ सकते हैं

Optical Illusion: सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion Photo) की तस्वीरें काफी वायरल होती रहती हैं। इन तस्वीरों को यूजर्स काफी पसंद भी करते हैं। क्योंकि, इन तस्वीरों के जरिए दिमाग और आंखों की अच्छी-खासी कसरत भी हो जाती है। इसके अलावा नजरिया और व्यहार का भी पता चलता है। हालांकि, ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion Viral Photo) की तस्वीरों को देखकर बड़े-बड़े सूरमाओं का दिमाग चकरा जाता है और पजल को सॉल्व करने में पसीने छूट जाते हैं। इसी कड़ी में ऑप्टकिल इल्यूजन की एक और मजेदार तस्वीर (Viral Photo) सामने आई है, जिसमें ऐसा चैलेंज दिया गया है, जिसने लोगों के होश उड़ा दिए हैं।

ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीरें काफी कन्फ्यूज करने वाली होती है। क्योंकि, सच्चाई सामने होने के बाद लोगों को आसानी से नजर नहीं आती है। हालांकि, कुछ लोग इतने जीनियस होते हैं कि बड़ी आसानी से पजल को सॉल्व कर देते हैं। जबकि, कईयों की तो आंखें चौंधिया जाती है, इसके वावजूद सच्चाई नहीं दिखाई देती है। अब इस तस्वीर को ही देख लीजिए, इसमें लोगों से लकड़ियों के टुकड़ों के बीच एक सिक्के को ढूंढने का चैलेंज दिया गया है। ऐसा कहा जा रहा है कि जिसने सिक्के को ढूंढ लिया, वो चैंपियन कहलाएगा। अगर आपको भी लगता है कि आप जीनियस हैं और आपकी आंखें बेहद तेज है, तो इस तस्वीर में लकड़ियों के टुकड़ों के बीच सिक्के को ढूंढकर बताएं। लेकिन, इसके लिए आपको पास महज 15 सेकंड का समय है। तो बिना देरी किए सिक्के को ढूंढना शुरू कर दीजिए।

Optical Illsuion

बड़े-बड़े सूरमाओं के छूट गए पसीने

सिक्का ढूंढने वाला कहलाएगा जीनियस

कुछ चैंपियन को तो जरूर सिक्का दिख गया है। जबकि, कई लोग अब तक माथापच्ची कर रहे होंगे। जिन्हें सिक्का दिख गया, वो वाकई में जीनियस हैं, जिन्हें अब तक नहीं दिखा उन्हें थोड़ा हिंट दे देते हैं। अपनी आंखें नीचे ले जाएं और थोड़ा दाएं-बाएं देखें। हो सकता है अब सिक्का दिख गया हो। अगर अब तक सिक्का नहीं दिखा है, तो दूसरी तस्वीर पर गौर करें। लाल घेर में सिक्का आसानी से दिख जाएगा। अब इस चैलेंज को लोगों के साथ शेयर करें और देखें कितने लोग सिक्के को ढूंढ पाते हैं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article