वायरल न्यूज़

Optical Illusion: पेड़ की शाखाओं में बने हैं 10 नेताओं के चेहरे, पहचान लिए तो कहलाएंगे देशभक्त

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated May 22, 2023, 10:20 PM IST

Optical Illusion Picture: हम आपके लिए एक विशेष तस्वीर (Trending Optical Illusion) लेकर आए हैं। इस तस्वीर में आपको भारत के दस प्रभावशाली नेताओं की तस्वीर देखने को मिल रही है। खास बात यह है कि इनमें से कई नेता भारत के स्वतंत्रता सेनानी भी रह चुके हैं और देश को आजाद करवाने में अहम भूमिका निभाई है।

Image

फोटो साभार- ट्विटर

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑप्टिकल इल्यूजन की विशेष तस्वीर
  • भारत के दस प्रभावशाली नेताओं की तस्वीर
  • दसों नेताओं का नाम बताने का चैलेंज

Optical Illusion Picture: ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion) यानी 'नजरों का भ्रम'। इंटरनेट पर नजरों को धोखा देने वाली ऐसी कई तस्वीरें (Optical Illusion Picture) देखने को मिल जाती हैं, जिसके बाद लोगों का दिमाग चकरा जाता है। इन तस्वीरों को समझने के लिए लोगों को अपने दिमाग के घोड़े दौड़ाने पड़ते हैं। कई तस्वीरें (Optical Illusion Challenge) तो लोगों के दिमाग का दही तक कर देती हैं। इसी क्रम में हम आपके लिए एक विशेष तस्वीर (Trending Optical Illusion) लेकर आए हैं। इस तस्वीर में आपको भारत के दस प्रभावशाली नेताओं की तस्वीर देखने को मिल रही है।

भारत के दस प्रभावशाली नेताओं को ढूंढने का चैलेंज

अब आपको करना यह है कि सबसे पहले इन दस चेहरों को ढूंढना है। जब आप देश के दस प्रभावशाली नेताओं की तस्वीर खोज लेंगे तो उनके नाम बताने हैं। यह ऑप्टिकल इल्यूजन की ऐसी तस्वीर है, जिसे सॉल्व करने के लिए आपका राजनीति के साथ-साथ इतिहास में भी इंटरेस्ट होना जरूरी है। आपको तस्वीर में एक पेड़ दिखाई दे रहा होगा, इसी पेड़ की शाखाओं पर दस नेताओं के चेहरे बने हैं। खास बात यह है कि इनमें से कई नेता भारत के स्वतंत्रता सेनानी भी रह चुके हैं और देश को आजाद करवाने में अहम भूमिका निभाई है।

इनमें से कई नेताओं ने देश को करवाया है आजाद

ऑप्टिकल इल्यूजन की यह तस्वीर (Optical illusions) लोगों को कमाल का चैलेंज दे रही है। अब आप भले ही एक-दो घंटे का समय ले लीजिए, लेकिन इसमें छिपे नेताओं को आपको ढूंढकर उनके नाम बताने हैं। कई लोग बड़े गौर से इस तस्वीर पर अपनी नजरें जमाए बैठे हैं, लेकिन उन्हें ज्यादातर चेहरे स्पष्ट नहीं हो पा रहे हैं। कई लोग इसमें से कुछ चेहरों को पहचान तो ले रहे हैं, लेकिन सारे चेहरों को पहचानना आसान बात नहीं है। बता दें कि सिर्फ 2 परसेंट लोग ही इस चैलेंज को पूरा कर पाए हैं।

optical illusion result

फोटो साभार- ट्विटर

क्या आपकी इतिहास और राजनीति पर समझ इतनी है कि आप इन नेताओं को पहचान सकते हैं। अगर आप तमाम कोशिशों के बाद भी तस्वीर में छिपे सारे नेताओं के चेहरे ढूंढने में सफल नहीं हुए हैं तो परेशान मत होइए, हम आपकी परेशानी सॉल्व कर देते हैं। हमने एक और तस्वीर डाली है, जिसमें आप नंंबर के हिसाब से निम्नलिखित नेताओं को देख सकते हैं।

1- राजीव गांधी

2- इंदिरा गांधी

3- डॉ. राधाकृष्णन

4- भगत सिंह

5-सुभाष चंद्र बोस

6- रवींद्रनाथ टैगोर

7- महात्मा गांधी

8- लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक

9- जवाहरलाल नेहरु

10-लाल बहादुर शास्त्री

आदित्य साहू
आदित्य साहू author

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों... और देखें

End of Article