वायरल न्यूज़

EYE TEST: 278 की भीड़ में छिपा है एक खास नंबर, अगर खोज लिया तो मान लेंगे सिकंदर

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 14, 2024, 10:17 AM IST

EYE TEST PUZZLE: दिमाग के साथ आंखों का टेस्ट लेने वाली ये तस्वीर अपने आप में बहुत खास है। तस्वीर में आपको हर जगह 278 नंबर लिखा हुआ नजर आ रहा होगा। मगर 278 की भीड़ में सिर्फ एक जगह पर 218 नंबर छिपा है, जिसे खोजना का चैलेंज मिला है।

Image

दिमाग और आंखों का टेस्ट लेने वाली तस्वीर। (Photo/X.com)

KEY HIGHLIGHTS
  • 278 की भीड़ में छिपा है 218
  • दस सेकंड में खोजने का है चैलेंज
  • कामयाब हुए तो कहलाओगे सिकंदर

EYE TEST PUZZLE: इंटरनेट पर सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हर रोज ढेरों तस्वीरें शेयर की जाती हैं। मगर इन तस्वीरों में ऑप्टिकल इल्यूजन से जुड़ी तस्वीरें सबसे खास होती हैं. ये ऐसी तस्वीरें होती हैं जिनमें कुछ खास रहस्य या ऑब्जेक्ट छिपे होते हैं, जिन्हें खोजना बिल्कुल भी आसान नहीं होता है। आज आपके लिए एक ऐसी ही खास तस्वीर के साथ हाजिर हुए हैं, जिसे हल करने में दिमाग का अच्छा इस्तेमाल होने वाला है। तस्वीर में देखेंगे कि आपको हर जगह पर 278 नंबर लिखा हुआ नजर आ रहा होगा।

278 में छिपा है 218

इसमें ऊपर से नीचे सिर्फ यहीं नंबर लिखा हुआ नजर आता है। मगर क्या हो जब बताया जाए कि 278 की भीड़ में सिर्फ एक जगह पर 218 नंबर भी छिपकर बैठा हुआ है। वो खास नंबर तस्वीर में ऐसी जगह है जिसे सिकंदर वाला दिमाग ही खोज पाएगा। अगर आपमें दम है तो एक कोशिश जरूर कीजिए। दस सेकंड के भीतर बताइए कि आखिर 278 की भीड़ में 218 नंबर कहां छिपकर बैठा है। अगर आपने खोज लिया तो आज सिकंदर मान लेंगे।

क्या अभी तक नजर आया

मगर दिए गए समय में या फिर अभी तक भी जवाब नहीं तलाश पाए हैं तो परेशान होने की कोई बात नहीं है। आपको जवाब भी यहीं मिलेगा। बताएंगे कि आखिर तस्वीर में वो खास नंबर कहां छिपा हुआ है। दरअसल 278 की भीड़ में 218 तस्वीर में सबसे नीचे बीच में छिपकर बैठा है।

यहां देखिए जवाब

Brain Test

काले घेर में देखिए जवाब।

देख लिया ना तस्वीर में 218 ऐसी जगह छिपा हुआ था जिसे खोजना बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला था।

End of Article