वायरल न्यूज़

Optical Illusion: जितना दम लगाना है लगा लीजिए और ढूंढकर दिखाइए 'स्क्रू-ड्राइवर', कहलाएंगे 'शक्तिमान'

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated May 7, 2023, 09:26 AM IST

Optical Illusion Photo: ऑप्टिकल इल्यूजन की एक नई तस्वीर इन दिनों इंटरनेट पर काफी धूम मचा रही है, जिसमें से 'स्क्रू-ड्राइवर' ढूंढने का चैलेंज दिया गया है, वो भी महज 12 सेकंड में...। ऐसे में अगर आपने इसे चैलेंज को पूरा कर लिया तो आप कहलाएंगे 'शक्तिमान'।

Image

आखिर कहां छिपा है 'स्क्रू-ड्राइवर'?

KEY HIGHLIGHTS
  • वायरल हुई ऑप्टिकल इल्यूजन की नई तस्वीर
  • 'स्क्रू-ड्राइवर' ढूंढने का चैलेंज
  • 12 सेकंड का दिया गया समय

Optical Illusion Viral Photo: इंटरनेट पर हर रोज ऑप्टिकल इल्यूजन की तमाम तस्वीरें छाई रहती हैं, इनमें कुछ काफी आसान तो कुछ दिमाग को हिला देनी वाली होती है। इन तस्वीरों को सॉल्व करने में नानी याद आ जाती है। ऐसे में अगर आप ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion Viral News) की इन तस्वीरों से लगाव रखते हैं और इन्हें सॉल्व करना आपको बेहद पसंद है तो आप इस चैलेंज को एसेप्ट कर सकते हैं। इससे आप अपने दिमाग का आईक्यू टेस्ट भी कर सकते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए एक तस्वीर लेकर आए हैं, इसे देखने के बाद आपका दिमाग चकरा जाएगा। इसका कारण है कि इस तस्वीर में छिपा हुआ 'स्क्रू-ड्राइवर'... जिसे ढूंढने (Optical Illusion Hidden Challenge) का चैलेंज दिया गया है।

ऐसे में अगर आप खुद को तेज नजरों वाला समझते हैं तो इस तस्वीर की गुत्थी सुलझाकर दिखाइए। तब मानेंगे कि आप जिगरवाले हैं। अगर आपका आईक्यू लेवल (IQ Level) अच्छा होगा तो आप इस पजल को तुरंत सॉल्व कर लेंगे। ऑप्टिकल इल्यूजन की इस तस्वीर से 12 सेकंड में आपको 'स्क्रू-ड्राइवर' ढूंढने का चैलेंज (Optical Illusion Eye Test) दिया गया है। अगर आपने इस पजल को सॉल्व कर लिया तो कहलाएंगे 'सुल्तान'।

Optical Illusion Photo

ये रहा 'स्क्रू-ड्राइवर'

आखिर कहां छिपा है 'स्क्रू-ड्राइवर'?

ऑप्टिकल इल्यूजन की इस तस्वीर (Optical Illusion Viral Photo) से अगर आपने 'स्क्रू-ड्राइवर' ढूंढ लिया हो तो आप हमें कमेंट कर भी बता सकते हैं। लेकिन अगर आप अब तक इस पजल की गुत्थी सुलझाने में सफल नहीं हो पाए हैं, तो कोई नहीं, अब ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। ऊपर दिए गए तस्वीर में बने हुए लाल सर्कल को देखिए, वहां आपको 'स्क्रू-ड्राइवर' दिख जाएगा। अब जब आपको छिपा हुआ 'स्क्रू-ड्राइवर' दिख ही गया है तो आप चाहे तो अपने रिश्तेदारों, परिचितों या दोस्तों के साथ भी साझा कर उनका भी आईक्यू टेस्ट (Optical Illusion IQ Test) कर सकते हैं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article