वायरल न्यूज़

Optical Illusion: दम है तो 12 सेकंड में ढूंढकर दिखाइए छिपी हुई 'चूड़ियां', कहलाएंगे बादशाह

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated May 14, 2023, 07:48 AM IST

Optical Illusion Photo: इंटरनेट पर इन दिनों ऑप्टिकल इल्यूजन की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें से छिपी हुई 'चूड़ी' ढूंढने का चैलेंज दिया गया है, वो भी महज 12 सेकंड में...। ऐसे में अगर आपने इस चैलेंज को पूरा कर लिया तो आप कहलाएंगे 'बादशाह'।

Image

आखिर कहां छिपी है 'चूड़ी'?

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑप्टिकल इल्यूजन की नई तस्वीर वायरल
  • 'चूड़ी' ढूंढने का चैलेंज
  • 12 सेकंड का दिया गया समय

Optical Illusion Viral Photo: इंटरनेट की दुनिया में कई सारे ऐसे फोटोज वायरल होते रहते हैं, जिनमें कुछ न कुछ खोजने का चैलेंज दे दिया जाता है। इन्हीं फोटोज को ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion) का नाम दिया जाता है। ये तस्वीरें लोगों द्वारा खूब पसंद भी की जाती है। इन तस्वीरों में कुछ तो आसानी से सॉल्व की जा सकती है लेकिन कुछ ऐसी भी तस्वीरें (Optical Illusion Viral News) होती है, जिन्हें सॉल्व करने में 'पसीना' आ जाता है। ये तस्वीरें दिमाग को तेज करने में काफी कारगर साबित होती है।

वायरल हो रही इस तस्वीर से 'चूड़ी' ढूंढने (Optical Illusion Hidden Challenge) का चैलेंज दिया गया है। ऐसे में अगर आप खुद को तेज नजरों वाला समझते हैं तो इस तस्वीर की गुत्थी सुलझाकर दिखाइए। तभी आप एक 'बादशाह' कहलाएंगे। अगर आपका आईक्यू लेवल (IQ Level) अच्छा होगा तो आप इस पजल को झट से सॉल्व कर लेंगे। ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion Eye Test) की इस तस्वीर को सॉल्व करने के लिए 12 सेकंड का समय दिया है। क्या आप इतने कम समय ये कारनामा कर दिखाएंगे?

Optical Illusion Photo

ये रही 'चूड़ियां'

आखिर कहां छिपी है 'चूड़ी'?

ऑप्टिकल इल्यूजन की इस तस्वीर (Optical Illusion Viral Photo) से अगर आपने पानी के इस मायाजाल के बीच छिपी हुई 'चूड़ी' ढूंढ निकाली हो तो आप हमें कमेंट कर भी बता सकते हैं और अगर आप अब भी इस पजल की गुत्थी सुलझाने में सफल नहीं हो पाए हैं ज्यादा परेशान होने वाली कोई बात नहीं है। ऐसे में आप ऊपर दिए गए तस्वीर में बने हुए लाल सर्कल को देख सकते हैं, जहां आपको छिपी हुई 'चूड़ियां' दिख जाएंगी। अब जब आपको छिपी हुई ये 'चूड़ियां' दिख ही गई है तो क्यूं ना.. थोड़ा अपने चहेतों को भी परेशान कर लिया जाए। ऐसे में अगर आप इनके दिमाग का टेस्ट लेना चाहते हैं तो आप इस तस्वीर को उनके साथ शेयर कर सकते हैं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article