वायरल न्यूज़

Optical Illusion: बड़े-बड़े इंजीनियर्स भी नहीं ढूंढ पाए 800, खोजने वाला कहलाएगा मास्टर-ब्लास्टर

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jul 9, 2023, 11:33 AM IST

Optical Illusion Photo: इंटरनेट पर ऑप्टिकल इल्यूजन की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें से 800 ढूंढने का चैलेंज दिया गया है। इसे खोजने के लिए 8 सेकंड का समय मिला है। क्या आप इतने कम समय में इस पजल की गुत्थी सुलझा पाएंगे..

Image

फोटो साभार- सोशल मीडिया

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑप्टिकल इल्यूजन की नई तस्वीर वायरल
  • तस्वीर से 800 ढूंढ़ने का चैलेंज
  • मात्र 8 सेकंड का दिया गया समय

Optical Illusion Eye Test: सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल इल्यूजन की रोजाना कई सारी फोटोज शेयर की जाती है, जिसे देखने के बाद लोगों के पसीने छूट जाते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए एक तस्वीर लेकर आए हैं, जो काफी जटिल बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि इस पजल की गुत्थी जिसने सुलझा दी, वह अपने आप में महारथी होगा। ऐसे में अगर आप भी इस पजल को सुलझाने के बारे में सोच रहे हैं और यह चैलेंज स्वीकार करने के लिए तैयार है तो फिर अपने आप में एक महान धुरंधर है। वैसे आपको बता दें, अब तक काफी लोग इसे सॉल्व करते-करते अपनी हार मान चुके हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर में 300 की भीड़ दिखाई दे रही होगी, लेकिन इसी के बीच 800 छिपा बैठा है, जिसे ढूंढने का चैलेंज दिया गया है। इस चैलेंज को पूरा करने के लिए 8 सेकंड का समय दिया गया है। देखा जाए तो ये समय काफी कम है लेकिन जितने कम समय में आप इस चैलेंज को पूरा कर पाएंगे, उतना ही तेज आपका दिमाग माना जाएगा। कहा जा रहा है कि इसे सॉल्व करने वाले को मास्टर-ब्लास्टर की उपाधि दी जाएगी। तो क्या आप इस चैलेंज को स्वीकार करने के लिए तैयार हैं..

Optical Illusion Eye Test

यहां छिपा बैठा है 800

यहां छिपा बैठा है 800

क्या आपने इस तस्वीर में छिपा हुआ 800 ढूंढ निकाला या फिर अब तक इसे ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं। वैसे अगर आपने इस पजल को सॉल्व करने में सफल हो गए हैं तो आप हमें कमेंट कर बता सकते हैं। लेकिन अगर आप भी इसकी गुत्थी नहीं सुलझा पाए हैं तो आप ऊपर दिए गए तस्वीर में बने लाल घेरे को देख लीजिए, वहां आपको 800 दिख जाएगा। ऐसे में जो दोस्त या रिश्तेदार आपको मैसेजेस या फिर टेक्स्ट कर परेशान करते रहते हैं, आप उन्हें ये पजल सॉल्व करने के लिए दे सकते हैं। इससे वे आपको तंग करना बंद कर देंगे और सॉल्व करने में लग जाएंगे।

वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ता author

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में... और देखें

End of Article