वायरल न्यूज़

Optical Illusion: आधा घंटा ले लीजिए और ढूंढ़कर दिखाइए 5, अगर ढूंढ़ लिया तो कहलाएंगे रॉकस्टार

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jul 5, 2023, 06:51 PM IST

Optical Illusion Photo: सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल इल्यूजन की हर रोज तस्वीरें वायरल होती रहती है, जिसमें आज हम आपके लिए एक तस्वीर लेकर आए हैं, जिसमें से 5 ढूंढ़ने का चैलेंज दिया गया है। इसके लिए 8 सेकंड का समय दिया गया है।

Image

फोटो साभार- सोशल मीडिया

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑप्टिकल इल्यूजन की नई तस्वीर वायरल
  • तस्वीर से 5 ढूंढ़ने का चैलेंज
  • ढूंढ़ने वाला कहलाएगा रॉकस्टार

Optical Illusion Eye Test: ऑप्टिकल इल्यूजन की काफी तस्वीरें वायरल होती रहती हैं, इसमें से कुछ दिमाग को हिला देती हैं तो कुछ को सॉल्व करने में मजा आ जाता है। ऐसे में आज हम आपके लिए एक तस्वीर लेकर आए हैं, जिसे देखने के बाद आपका दिमाग का पूरी तरह से हिल जाएगा और आपका दिमाग काम करना बंद कर देगा। इस तस्वीर से 5 ढूंढ़ने का चैलेंज दिया गया है, जिसे पूरा करने में कई धुरंधर फेल हो चुके हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि इसे सॉल्व करने वाला रॉकस्टार कहलाएगा।

ऑप्टिकल इल्यूजन की वायरल हो रही इस तस्वीर से 5 ढूंढ़ निकालने के लिए 8 सेकंड का समय दिया गया है। हालांकि, देखा जाए तो ये काफी कम समय है, लेकिन धुरंधरों के लिए ये पर्याप्त समय है। वैसे आपको बता दें, ऐसे पजल थोड़े ट्रिकी होते हैं। अगर आप ध्यान से इस तस्वीर को देखेंगे तो शायद आपको इसका हल जल्द ही मिल जाए लेकिन अगर आप जल्दबाजी करने की सोचेंगे तो आप सोचते ही रह जाएंगे।

Optical Illusion Solution

यहां छिपा है 5

यहां छिपा है 5

क्या आपने इस तस्वीर से 5 ढूंढ़ निकाला या फिर अब तक ढूंढ़ ही रहे हैं। और हां, अगर आपने 5 खोज निकाला है तो हमें कमेंट कर जरूर बताएं। लेकिन अगर अब तक आपको 5 नहीं मिला तो फिर एक बार और कोशिश करके देख लीजिए, शायद इस बार आपको दिख जाए। नहीं तो, ऊपर तस्वीर में बना लाल घेरा देख लीजिए। अब तो मिल गया न 5 तो देखा आपने कितना आसान था ये पजल। आपकी नजरों के सामने होते हुए भी आपको दिखाई नहीं दे रहा था। वैसे जब आपको 5 दिख ही गया है और आपने इस पजल की गुत्थी सुलझा ही दी है तो क्यूं ना आप इसे अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ शेयर करें, ताकि वे भी इस तस्वीर से 5 ढूंढ़ने का चैलेंज स्वीकार कर सकें।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article