वायरल न्यूज़

Optical Illusion: 1 मिनट का समय ले लीजिए, तस्वीर में 4 खाली बोतल ढूंढ लिए तो कहलाएंगे बाज से भी तेज

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Apr 9, 2023, 06:45 PM IST

Optical Illusion Test: इस तस्वीर के चैलेंज को पूरा करने के लिए आपकी एकाग्रता का जबरदस्त होनी जरूरी है। इसके अलावा आपकी नजर का भी तेज होना बेहद जरूरी है। तस्वीर में से आपको चार खाली बोतलें ढूंढने हैं। इस चैलेंज को पूरा करने के लिए आपके पास एक मिनट का समय है।

Image

ऑप्टिकल इल्यूजन (फोटो क्रेडिट- ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • पूरा करना है अनोखा चैलेंज
  • एक मिनट का मिला समय
  • तस्वीर से ढूंढना है खाली बोतल

Optical Illusion in Hindi: ऑप्टिकल इल्यूजन (Brain Test) यानी अपनी एकाग्रता को परखने का बेहतर मौका। सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल इल्यूजन से जुड़े कई सारी तस्वीरें सामने आती हैं। इसी क्रम में हम आपके लिए एक तस्वीर लेकर आए हैं। इस तस्वीर के चैलेंज को पूरा करने के लिए न सिर्फ आपकी एकाग्रता जबरदस्त होनी जरूरी है, बल्कि आपकी नजर का भी तेज होना बेहद जरूरी है। तस्वीर में एक झील नजर आ रहा है। इस झील में तीन पेंग्विन नजर आ रहे हैं।

झील में तैर रही हैं कई सारी बोतलें

आपको तस्वीर में पेंग्विन से कोई खास मतलब नहीं रखना है, बल्कि तस्वीर में आपको कई सारी बोतलें भी नजर आ रही होंगी। आपको इन्हीं बोतलों में से 4 खाली बोतलें ढूंढनी हैं। वैसे तो अगर आप तस्वीर को बारीकी से देखेंगे तो आपको मजह कुछ ही सेकंड में इसका समाधान मिल जाएगा। इसके बाद भी हम आपको एक मिनट का समय देते हैं। आप पूरे एक मिनट में झील में तैर रही 4 खाली बोतलों को ढूंढ निकालिए। अगर आप ऐसा करने में कामयाब रहते हैं तो माना जाएगा कि आपकी नजर बाज से भी तेज है।

तो चलिए करते हैं शुरू

इस तस्वीर में दर्जनों बोतलों में चार ऐसी बोतलें हैं, जो खाली हैं। अगर आप खुद को जीनियस मानते हैं तो आपको बिना किसी की मदद लिए इस चैलेंज को पूरा करना है। तो आइए इस चैलेंज को शुरू करते हैं, लेकिन ध्यान रखिएगा कि इस चैलेंज को पूरा करने के लिए आपके पास सिर्फ एक मिनट का ही समय है। यदि आपने अब तक सभी चार खाली बोतलें ढूंढ ली हैं, तो बहुत-बहुत बधाई और आप इस चैलेंज के विजेता हैं। अगर अभी तक आप इस चैलेंज को पूरा नहीं कर पाए हैं तो हम आपके लिए एक और तस्वीर डाल रहे हैं। आप इस तस्वीर में लाल घेरे में खाली बोतलों को देख सकते हैं।

optical illusion result

ऑप्टिकल इल्यूजन रिजल्ट (फोटो क्रेडिट- ट्विटर)

आदित्य साहू
आदित्य साहू author

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों... और देखें

End of Article