Pottery Sold For 50 Lakhs: दुनिया कोई अमीर पैदा होता है तो कोई गरीब। और जो गरीब पैदा होते हैं, वे हमेशा अपने आपको अपनी गरीबी को लेकर कोसते रहते हैं और अपनी जिंदगी एंजॉय नहीं कर पाते हैं। ऐसे में कहा जाता है कि जिंदगी हर इंसान को एक मौका जरूर देती है ताकि वे अपनी जिंदगी को सुधार सकें और दूसरे से बेहतर बन सकें। ये सारा खेल किस्मत का होता है। किस्मत कितना बलवान है, इसका अंदाजा लगाया नहीं जा सकता है। ऐसे में ये किस्मत ही है जो किसी इंसान को पलभर जमीन से उठाकर फलक तक बैठा दे या फिर फलक से उठाकर जमीन पर पटक दे।
सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही कहानी वायरल हो रही है, जो किस्मत पर आधारित है। दरअसल, ब्रिटेन के रहने वाले एक शख्स ने दो जार खरीदे थे, इसके लिए उसने 2000 रुपये चुकाए थे। ये दोनों जार देखने में काफी बेहतरीन है, जिस पर काफी बारिकी से कारीगरी करी गई है, जिसे देखने के बाद आप भी इसकी खूबसूरती के दीवाने बन जाएंगे। बताया जा रहा है कि ये दोनों जार चीन के राजपरिवार से जुड़े हुए हैं, ऐसे में एक ऑक्शन में इनकी कीमत 50 लाख से अधिक की आंकी गई है।
2000 में खरीदी थी चीन के राजपरिवार की बर्तन
शख्स का कहना है कि जब वह लंदन स्थित एक चैरिटी शॉप से चीनी-मिट्टी के बने दो जार खरीदे थे, इन दोनों जार की नक्काशी उसे काफी पसंद आई थी, जो अब 50 लाख में बिक सकते हैं। ऐसे में उसे इस बात की बेहद खुशी है। उसका कहना है कि उसने कभी कल्पना में भी नहीं सोचा था कि ऐसे भी दिन आ सकते हैं और एक झटके में लखपति बन सकता है। यह जार 18वीं या 19वीं शाताब्दी की बताई जा रही है, ऐसे में देखा जाए तो करीब 200 से 300 साल पुरानी हो सकती है। तो आपको यह पोस्ट (Trending Post) कैसी लगी, कमेंट कर हमें जरूर बताएं।
