वायरल न्यूज़

OMG: फर्जी IAS बनकर पहुंचा महाकाल के दरबार, भोलेनाथ की नहीं हुई कृपा भस्म आरती से पहले हो गया बेनकाब

OMG: उज्जैन में एक शख्स फर्जी IAS बनकर महाकाल का दर्शन करने पहुंचा था। लेकिन, भस्म आरती से पहले उसकी पोल खुल गई और पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Image

महाकाल के दरबार से फर्जी IAS गिरफ्तार

OMG: कहते हैं सच का साथ तो भगवान भी देते हैं। अगर सही तरीके से कोई काम किया जाए, तो भले ही लाख कठिनाई आए, लेकिन अंत में मंजिल मिल ही जाती है। वहीं, गलत इरादे से किए काम का परिणाम गलत ही होता है, चाहे उसके लिए कितना ही तिकरम क्यों ने भिड़ाए। मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकाल थाना क्षेत्र से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां एक शख्स फर्जी तरीके से बाबा भोलेनाथ की दर्शन करना चाह रहा था, लेकिन उसपर भगवान की कृपा नहीं हुई और वह पकड़ा गया। तो आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति खुद को आईएएस अधिकारी बताकर शासकीय सुविधाएं लेने की कोशिश कर रहा था। लेकिन, समय रहते उस प्रयास को नाकाम कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, जिला सत्कार अधिकारी उज्जैन को प्राप्त पत्र में बताया गया कि दिल्ली निवासी अतुल सिंह नामक एक शख्स ने स्वयं को सिविल एविएशन विभाग में संयुक्त सचिव (IAS) बताते हुए सर्किट हाउस में दो कमरों की बुकिंग कराई थी। इसके साथ ही महाकाल मंदिर की भस्म आरती के लिए विशेष अनुमति लेने का भी प्रयास किया। लेकिन, अधिकारियों को उस पर संदेह हुआ और जब संबंधित अधिकारियों द्वारा सत्यापन किया गया, तो यह स्पष्ट हुआ कि संबंधित व्यक्ति किसी भी प्रकार का आईएएस अधिकारी या शासकीय पद पर पदस्थ नहीं है।

पकड़ा गया फर्जी IAS

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना महाकाल पुलिस ने फर्जीवाड़ा और धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर लिया है। वहीं, संबंधित व्यक्ति को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। थाना प्रभारी गगन बादल के अनुसार,फर्जी पहचान के आधार पर शासकीय सुविधाएं लेने का प्रयास किया गया था,जिसे समय रहते विफल कर दिया गया। फिलहाल, मामले में नियम अनुसार कार्रवाई जारी है। वहीं, यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article