वायरल न्यूज़

OMG : AI की वजह से चली गई इस महिला की जॉब, कॉपीराइटर ने सोशल मीडिया पर सुनाई आपबीती

OMG : जर्नल सोशल साइंस कंप्यूटर रिव्यू में पिछले दिनों एक स्‍टडी प्रकाशित हुई थी। इससे पता चला कि, एआई के कारण नौकरी जाने का खतरा काफी हद तक बढ़ जाएगा। रिसर्च में कहा कि ऐसे भविष्य में पैसे नहीं होने की संभावना तीन गुना अधिक होगी।

Image

एमिली हैनली। (फोटो क्र‍ेडिट : TikTok)

OMG : आजकल एआई टेक्‍नॉलॉजी को दुनिया में एक उभरती हुई क्रांति के तौर पर देखा जा रहा है। जहां एक ओर इसके कई फायदे हैं तो वहीं, दूसरी ओर नौकरीपेशा लोगों के लिए ये किसी संकट से कम नहीं है। प्राइवेट संस्‍थाओं में काम कर रहे बहुत से लोगों में इस बात का डर है कि, एआई के आ जाने से उनकी नौकरी जा सकती है। माना जा रहा है कि, बाजार जल्द ही मानव श्रम से काम नहीं लिया जाएगा क्‍योंकि उनकी जगह बेहतर मशीनें उपयोग में आ चुकेंगी। वहीं, ये भी कहा जा रहा है कि, जब मानवरहित कार बाजारों में आकर ड्राइवरों की जगह ले सकती हैं तो सुपरमार्केट भी कैशियर-मुक्त हो सकते हैं। एआई से किस कदर लोग डरे हुए हैं इसकी एक बानगी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लोगों में नौकरी खोने के वास्तविक जीवन के उदाहरण पहले ही सोशल मीडिया पर सामने आने लगे हैं।

क्‍या कहती है रिसर्च

जर्नल सोशल साइंस कंप्यूटर रिव्यू में पिछले दिनों एक स्‍टडी प्रकाशित हुई थी। इससे पता चला कि, एआई के कारण नौकरी जाने का खतरा काफी हद तक बढ़ जाएगा। रिसर्च में कहा कि ऐसे भविष्य में पैसे नहीं होने की संभावना तीन गुना अधिक होगी। वहीं, इस शोध में टेक्सास में बायलर यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड साइंसेज के एक समाजशास्त्री पॉल मैकक्लेर ने हिस्‍सा लिया। उन्‍होंने कहा कि, 'यदि आप एक रोबोट के लिए अपनी नौकरी खोने से डरते हैं, तो आप अकेले नहीं हैं। यह आबादी के एक बड़े हिस्से के बीच एक वास्तविक चिंता का विषय है।'

महिला ने टिकटॉक पर साझा किया दर्द

एक महिला ने टिकटॉक पर अपना दर्द बयां करते हुए आपबीती बताई थी। महिला का नाम एमिली हैनली बताया गया। एमिली ने दावा करते हुए कहा कि, आर्टिफिशयल इंटेलीजेंस (AI) के कारण कंपनी ने उसे नौकरी से निकाल दिया। दरअसल, एमिली कॉपीराइटर के तौर पर काम करती थीं और कंपनी एआई को कॉपी राइटिंग के सस्ते विकल्प के रूप में लेकर आई। वे बताती हैं कि, हाल ही में एक सामग्री लेखक के रूप में उन्‍हें जॉब मिली, जहां उन्‍हें सैलरी देने की बात कही गई। यह नौकरी छह महीने के कांट्रैक्‍ट की थी। एमिली ने कहा ये नौकरी एआई को राइटर की जॉब कराने की ट्रेनिंग देनी, काफी समय के बाद उन्‍होंने इसे नोटिस किया। उन्‍होंने कहा कि, वे वास्तव में नहीं जानती थीं कि, कंपनी उनसे क्‍या कराना चाहती है। अपार्टमेंट का खर्च न उठा पाने की हालत में होने के कारण एमिली ने इस जॉब को किया। एमिली ने एआई द्वारा उत्पन्न खतरे के बारे में बताते हुए कहा, मैं अपनी संपत्ति बेच रही हूं क्‍योंकि ये काम भविष्य में मुझे नौकरी मिलने की संभावना को दूर करने वाला है।

Shaswat Gupta
शाश्वत गुप्ताauthor

पत्रकारिता जगत में पांच साल पूरे होने जा रहे हैं। वर्ष 2018-20 में जागरण इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्‍युनिकेशन से Advance PG डिप्लोमा करने के बाद मीडिया जगत में दस्तक दी। 2019 में दैनिक जागरण से पत्रकारीय जीवन का आरंभ हुआ। इसके बाद जागरण न्‍यू मीडिया, दैनिक भास्‍कर और इंडिया टीवी में सेवाएं दीं। अप्रैल 2023 से टाइम्‍स नाउ नवभारत (https://www.timesnowhindi.com/) के साथ यह सफर अनवरत‍ जारी है। परंपरागत मीडिया से प्रारंभ हुआ करियर अब आधुनिक यानी डिजिटल मीडिया तक पहुंच चुका है। ग्राउंड रिपोर्टिंग से शुरू हुई यह यात्रा लोकल/हाइपरलोकल डेस्‍क, प्रादेशिक डेस्‍क, सोशल मीडिया डेस्‍क, नेशनल डेस्‍क से अब वायरल डेस्‍क तक पहुंच चुकी है। करीब साढ़े चार साल के इस करियर में अविस्‍मरणीय अनुभव रहे हैं। दैनिक जागरण में पहली पारी के दौरान बिकरू कांड जैसी बड़ी और ज्‍वलन्‍त घटना की कवरेज करने का अवसर मिला। प्रिंट मीडिया और डिजिटल मीडिया दोनों ही मंचों पर बेहतरीन ढंग से खबर का प्रस्‍तुतिकरण किया। प्रिंट मीडिया की प्रादेशिक डेस्‍क पर कार्य करते हुए कानपुर सिटी, कानपुर देहात, इटावा, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, फतेहपुर, औरैया, जालौन, उन्‍नाव, फर्रुखाबाद और कन्‍नौज संस्‍करण की जिम्‍मेदारी संभाली। इन सभी डेस्‍क का कार्य निष्‍पादित करते हुए हर ब्रेकिंग खबर का प्रिंट व डिजिटल दोनों माध्‍यमों में बेहतरीन प्रस्‍तुतिकरण किया। तत्‍पश्‍चात् जागरण न्‍यू मीडिया के हाइपरलोकल सेक्‍शन की लॉन्चिंग में यूपी टीम के सक्रिय सदस्‍य रहे। 2019 से लेकर 2022 तक कोरोना की तीनों लहरों की कवरेज की। इस दौरान लॉकडाउन और ऑक्‍सीजन संकट से ऊपजे हालात पर कई स्‍टोरीज कीं। उत्‍तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2021 में अलग-अलग दिनों में होने वाली अलग-अलग स्‍थानों की वोटिंग, काउंटिंग और रिजल्‍ट से जुड़ी खबरों को पाठकों तक बखूबी पहुंचाया। इस दौरान खबरों की प्‍लानिंग, लाइव ब्‍लॉग लाइव करने के साथ मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर मिला। 2021 में माफिया मुख्‍तार अंसारी की बांदा जेल में वापसी पर भी प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर कवरेज की। ढाई साल में उत्‍तर प्रदेश के अंदर हुई इस उथल-पुथल के बाद कन्‍नौज के पियूष जैन कांड की खबर को ब्रेक किया। इस केस में रेग्‍युलर कवरेज करने के अलावा कई एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरीज करने का मौका भी मिला। तत्‍पश्‍चात् कानपुर मेट्रो से जुड़े कार्यों की कवरेज कर औपचारिक तौर पर पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दौरे और प्रथम कॉरिडोर के उद्घाटन की कवरेज करने के साक्षी रहे। उतार-चढ़ाव से भरा डिजिटल मीडिया का यह पहला अनुभव काफी शानदार रहा और बेहतरीन कवरेज से यूपी टीम में कानपुर सेक्‍शन को दूसरा सर्वाधिक Pageviews वाला सेक्‍शन बनाने में योगदान दिया। दैनिक भास्‍कर (DB Digital) के साथ उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भगवा लहर के साक्षी रहे। डिजिटल मीडिया के दूसरे पड़ाव में प्रदेश की चुनावी सरगर्मी को भांपने का अवसर मिला। इसके साथ-साथ उत्‍तर प्रदेश की सैकड़ों तहसील, ब्‍लॉक व गांव इत्‍यादि की दैनिक खबरों का नियोजन कर उन्‍हें फ्लैश करने की जिम्‍मेदारी का निर्वाह किया। दूसरे पड़ाव में उत्‍तर प्रदेश के ग्रामीण परिवेश को खबरों के लिहाज से करीने से समझा और स्‍थानीय क्षेत्रों की समस्याओं को बड़े स्‍तर तक पहुंचाने का काम किया। विधानसभा चुनाव की छोटी-बड़ी खबरों को ब्रेक करने के साथ-साथ ऑब्‍जर्वेशन आधारित मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर भी मिला।इंडिया टीवी में समाचार लेखन और प्रस्‍तुतिकरण का एक नया अनुभव प्राप्‍त करने का सौभाग्‍य मिला। यू-ट्यूब की दुनिया में खबरों के महत्‍व, लेखन और प्रासंगिकता को समझने का अवसर मिला। जिसके बाद पंजाबी गायक स‍िद्धू मूसेवाला मर्डर केस और महाराष्‍ट्र के सियासी संकट की खबर को ब्रेक किया। यूपी में निर्माणाधीन एक्‍सप्रेस-वे पर वीडियो पैकेज बनाकर दर्शकों के सम्‍मुख यूट्यूब ओरिएंटेड एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरी पेश की। राजू श्रीवास्‍तव-मुलायम सिंह यादव का निधन, श्रद्धा वाल्‍कर मर्डर केस, जोशीमठ की प्राकृतिक आपदा और द्रौपदी मुर्मू के राष्‍ट्रपति बनने के सफर पर कई वीडियो और उनकी LIVE स्‍ट्रीमिंग करने का मौका मिला। इनके अलावा साल 2022 में हुए गुजरात और हिमाचल प्रदेश के व‍िधानसभा चुनाव एवं दिल्‍ली एमसीडी चुनाव से जुड़े वीडियो पर खबरों की कवरेज (यू-ट्यूब पर), लाइव स्‍ट्रीमिंग की। चैनल के शो 'आप की अदालत' की री-लॉन्चिंग पर टीम के साथ को-ऑर्डिनेशन से लाइव स्‍ट्रीमिंग और वीडियो पैकेजिंग का अनुभव प्राप्‍त किया। इसके बाद माफिया अतीक अहमद की साबरमती जेल से वापसी और उसके बेटे के एनकाउंटर पर आधारित वीडियोज़ को बेहतरीन इमेज-कंटेंट क्रिएशन के साथ पब्लिश किया। कोई भी खबर न रुके, न छूटे, न चूके...इसी उद्देश्‍य के साथ विविधता से परिपूर्ण इस यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं।

और पढ़ें
End of Article