वायरल न्यूज़

OMG: 'मरे हुए' दोस्त को जैसे ही पिलाई सिगरेट, मुंह से उड़ा दिया धुआं, Video देख शॉक्ड रह गए यूजर्स

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Dec 31, 2022, 06:51 PM IST

Shocking Video: आप देख सकते हैं कि शख्स के हाथ में जलती हुई सिगरेट होती है। वह अर्थी पर लेटे हुए शख्स के मुंह में जलती हुई सिगरेट लगा देता है। इसके बाद जो होता है, वह वह हैरान कर देगा।

Image

सिगरेट का वीडियो (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • हैरान करने वाला वीडियो वायरल
  • मुर्दे ने सिगरेट पीकर कर दिया हैरान
  • देखने वाले रह गए शॉक्ड

Shocking Video: आपने सोशल मीडिया पर बहुत सारे हैरान करने वाले वीडियो देखे होंगे, लेकिन आज हम आपको एक ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे हैं। जिसे देखकर आपके मुंह से धुआं निकल जाएगा। वीडियो में देखा जा सकता है कि अर्थी पर एक शख्स लेटा हुआ है। इसी बीच उसका दोस्त उसके नजदीक आता है और सिगरेट जलाकर उसके मुंह में रख देता है। इसके बाद वीडियो में जो दिखाई देता है, उसने सबको हैरान कर दिया है। वीडियो में आप देख पाएंगे कि अर्थी पर लेटा हुआ शख्स अचानक से धूम्रपान करने लगता है।

सिगरेट फूंकने लगती है लाश

वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि अर्थी पर एक शख्स लेटा है। ऐसा लग रहा है कि शख्स मर चुका है और उसे उठाकर ले जाने की बात चल रही है। उसके आसपास इकट्ठा हुए लोग उसे उठाने की तैयारी करते नजर आ रहे हैं। इसी बीच 'मरे हुए' शख्स का दोस्त उसके पास पहुंचता है। आप देख सकते हैं कि उसके हाथ में जलती हुई सिगरेट होती है। वह अर्थी पर लेटे हुए शख्स के मुंह में जलती हुई सिगरेट लगा देता है। इसके बाद जो होता है, वह वह हैरान कर देगा। देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि अर्थी पर लेटा शख्स सिगरेट फूंकने लगता है और मुंह से धुआं उड़ा देता है। दरअसल अर्थी पर लेटा शख्स मरा नहीं था, बल्कि वह मरने की एक्टिंग कर रहा था। जैसे ही उसके मुंह में सिगरेट डाला जाता है, वह धुआं उड़ा देता है। आप देख सकते हैं कि सिगरेट मुंह में लगते ही उसने दो बार कश मारी। वीडियो को देखकर साफ पता चल रहा है कि वीडियो को ऐसे ही शूट किया गया है। लगता है इसे वायरल होने मकसद से बनाया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article