वायरल न्यूज़

Viral Video: दादी ने जिम में पुशअप्स से बिखेरा ऐसा जलवा, स्वैग देखकर जवानों का चकरा गया दिमाग

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक दादी का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने पुशअप्स से ऐसा जलवा बिखेरा, जिसे देखकर अच्छे-अच्छों की बोलती बंद हो गई है। लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Image

दादी का भौकाल (तस्वीर साभार- @getfitwithdadi)

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई ना कोई वीडियो (Trending Video) धमाल मचाते रहता है। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर दुनिया हिल जाती है। जबकि, कुछ वीडियो दिन बनाने वाले होते हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं,जिनपर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक दादी का वीडियो लोगों के बीच धमाल मचाते रहता है। क्योंकि, जिस अंदाज में दादी ने जिम में पुशअप्स करके जलवा बिखेरा, उसने अच्छे-अच्छों के होश उड़ा दिए हैं। आलम ये है कि लोग दादी की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।

बुढ़ापा आते ही आमतौर पर लोग बिस्तर पकड़ लेते हैं। ना तो सही से चल पाते हैं और ना ही कुछ कर पाते हैं। लेकिन, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो बुढ़ापे में जलवा बिखेर देते हैं, जिन्हें देखकर दुनिया दंग रह जाती है। सोशल मीडिया पर भी आप सबको इस तरह के कई वीडियो देखने को मिल जाएंगे। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो लोगों के बीच धमाल मचा रहा है, जिसमें एक दादी जिम में पुशअप्स के जरिए अलग ही माहौल बना रही है। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह 75 साल की उम्र में दादी पुशअप्स मार रही है। जिसने भी यह नजारा देखा वो देखता ही रह गया। देखें वीडियो...

दादी ने बनाया माहौल

वीडियो देखकर आप भी जरूर चौंक गए होंगे। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'getfitwithdadi' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक कई लाख लोग देख चुके हैं। जबकि, एक लाख 28 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। कुछ लोगों का कहना है कि दादी का स्वैग तो कमाल का है। कुछ का कहना है कि वीडियो देखकर एनर्जी आ गई। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article