वायरल न्यूज़

Stunt Video: बुढ़ापे में चाचा ने दिखाया ऐसा जलवा, जवानों की भी उड़ जाएगी नींद, दिल थामकर देखें

Stunt Video: सोशल मीडिया पर एक बुजुर्ग का वीडियो लोगों के बीच धमाल मचा रहा है। इस वीडियो में चाचा ने ऐसा स्टंट किया है, जिसे देखकर जवानों की भी बोलती बंद हो जाएगी। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Image

चाचा का भौकाली अंदाज (तस्वीर साभार- @ashok_peepalhera)

Stunt Video: आज के समय सोशल मीडिया ऐसा जरिया बन चुका है, जहां लोग अपने-अपने अंदाज में धमाल मचाते रहते हैं। कुछ लोग तो देखते ही देखते लोगों के बीच छा जाते हैं। वहीं, कई लोग सोशल मीडिया के जरिए रातोंरात फेमस भी हो जाते हैं। हालांकि, कुछ लोगों को मजाक भी बन जाता है। लेकिन, यूजर्स इन वीडियो (Viral Video) को काफी पसंद भी करते हैं और जमकर चटकारे भी लेते हैं। इसी कड़ी में एक बुजुर्ग का वीडियो (Trending Video) लोगों के बीच धमाल मचा रहा है, जिसमें उन्होंने ऐसा करतब दिखाया है, जिसे देखकर जवानों की धड़कनें बढ़ जाएगी। आलम ये है कि लोग बुजुर्ग की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

आमतौर पर बुढ़ापा आते ही लोग बिस्तर पकड़ लेते हैं। ना तो सही से चल पाते हैं और ना की कोई काम कर पाते हैं। लेकिन, कुछ बुजुर्ग ऐसे भी हैं, जो जवानों से भी आगे निकल जाते हैं और एक से एक अनोखे काम कर डालते हैं। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक लड़का बाइक लेकर खड़ा है। वहीं, एक चाचा बाइक के पास खड़े होते हैं। लेकिन, अगले ही पल ऐसा करतब दिखाते हैं, जिसे देखकर अच्छे-अच्छों की बोलती बंद हो जाती है। यकीन ना हो तो खुद इस वीडियो को देख लें...

चाचा का हैरतअंगेज अंदाज

वीडियो देखकर आपका दिमाग भी हिल गया होगा। सोच रहे होंगे कि चाचा ने तो सच में स्टंट से गदर काट दिया। इंस्टाग्राम पर इस हाहाकारी वीडियो को 'ashok_peepalhera' नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस हाहाकारी वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, करीब 30 हजार लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, कुछ लोग जहां चाचा की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ लोग इस पर मजे ले रहे हैं। किसी का कहना है कि चाचा ने तो माहौल बना दिया। कुछ का कहना है कि उम्र 55 लेकिन दिल बचपन। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article