वायरल न्यूज़

VIDEO: 'छलकत हमरो जवनिया' गाने पर ताऊ-ताई का हाहाकारी डांस, स्वैग से हिला सोशल मीडिया

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Mar 6, 2023, 11:18 AM IST

Dance Viral Video: एक बुजुर्ग कपल ने डांस से ऐसा गर्दा उड़ाया, जिसे देखकर सोशल मीडिया की 'दुनिया' दंग रह गई। आलम ये है कि दोनों का डांस छाया हुआ है और लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Image

क्या डांस है भाई? (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • ताऊ-ताई का हाहाकारी डांस
  • डांस देखकर लोग रह गए हक्के-बक्के
  • सोशल मीडिया पर छाया मजेदार वीडियो

Dance Viral Video: सोशल मीडिया पर कब, क्या वायरल हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कुछ वीडियो (Dance Video) ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों का दिन बन जाता है और बार-बार उस वीडियो (Dance Viral Video) को देखते हैं। जबकि, कुछ नजारों को देखकर लोगों की हंसी छूट जाती है। वहीं, कुछ मामलों को देखकर तो लोग हक्के-बक्के रह जाते हैं। एक ऐसा ही मजेदार वीडियो (Viral Video) इन दिनों लोगों के बीच धमाल मचा रहा है, जिसमें एक ताऊ-ताई ने हाहाकारी डांस से सोशल मीडिया पर 'आग' लगा दी है। आलम ये है कि लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है और बार-बार उसे देख रहे हैं।

कई लोगों में डांस को लेकर काफी क्रेज होता है। उन्हें जहां मौका मिलता है डांस से धमाल मचाने लगते हैं। बड़ी बात ये है कि इस मामले में कई बुजुर्ग भी धमाल मचाते रहते हैं। इस वायरल वीडियो (Funny Video) में आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं बैकग्राउंड में भोजपुरी गाना 'छलकत हमरो जवानिया ए राजा' गाना बज रहा है। गाना सुनते ही ताई ठुमके लगाने लगती है। ताई को डांस करता देख ताऊ पर आउट ऑफ कंट्रोल हो जाते हैं और आंटी के साथ ताल मिलाते हुए जबरदस्त अंदाज में कमर हिलाने लगते हैं। जिस अंदाज में दोनों ठुमके लगा रहे थे उसे देखकर लोग दंग रह गए। तो पहले आप भी देखें ये मजेदार वीडियो...

बुजुर्गों का हाहाकारी डांस

वीडियो में दोनों का स्वैग देखकर आप भी जरूर एक पल के लिए हैरत में पड़ गए होंगे। अब यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'sdmanikpuri47' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस मजेदार वीडियो को अब तक 10 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि, तीन लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, चटकारे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी कहना है कि ताऊ-ताई ने तो माहौल बना दिया। जबकि, कुछ का कहना है कि इस उम्र में भी क्या एनर्जी है भाई। तो आपको दोनों का अंदाज कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article