वायरल न्यूज़

इस शख्स से बुरी किस्मत किसी की नहीं, गलती से 30 साल जेल में रहा, निकलते ही हो गई मौत

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Nov 5, 2022, 10:30 AM IST

Ajab Gajab News: क्लाउड कुछ महीने पहले ही 30 साल तक जेल में बिताकर आए थे और उन्हें उस जुर्म की सजा दी गई थी, जो उन्होंने की ही नहीं थी। उन्होंने लगभग अपनी आधी जिंदगी जेल में बिता दी और जब बाहर निकलने के बाद उन्हें दुनिया देखने का मौका मिला था तो उनकी बीमारी के चलते मौत हो गई।

Image

जेल (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • 30 साल तक शख्स जेल में सड़ता रहा
  • कोर्ट ने अपनी गलती मानकर शख्स को छोड़ा
  • जेल से बाहर निकलते ही हो गई मौत

Ajab Gajab News: कुछ लोग इतने बदकिस्मत होते हैं कि समस्याएं पूरी जिंदगी उनका पीछा नहीं छोड़ती हैं। वह बिना गलती के भी ऐसी सजा भोगते हैं, जो उनकी पूरी जिंदगी बर्बाद कर देती है। ऐसा ही एक शख्स अमेरिका में भी था। इस शख्स को कोर्ट ने उस जुर्म की सजा दी, जो इसने की ही नहीं थी। कोर्ट की गलती की वजह से शख्स 30 साल तक जेल में सड़ता रहा। शख्स की बदकिस्मती का सिलसिला यहीं नहीं रुका। आपको जानकर बुरा लगेगा कि जब शख्स किसी तरह जेल से बाहर आया तो तुरंत ही उसकी मौत हो गई।

दुनिया का सबसे बदकिस्मत आदमी

अमेरिका के टेनेसी शहर के रहने वाले शख्स क्‍लाउड फ्रांसिस गारेट हाल ही में जेल से छूटकर आए थे। जेल से बाहर आते ही 65 साल के इस शख्स की मौत हो गई। क्लाउड कुछ महीने पहले ही 30 साल तक जेल में बिताकर आए थे और उन्हें उस जुर्म की सजा दी गई थी, जो उन्होंने की ही नहीं थी। उन्होंने लगभग अपनी आधी जिंदगी जेल में बिता दी और जब बाहर निकलने के बाद उन्हें दुनिया देखने का मौका मिला था तो उनकी बीमारी के चलते मौत हो गई।

मिरर की ऑनलाइन रिपोर्ट के अनुसार, शख्स 30 साल पहले अपनी गर्लफ्रेंड के साथ घर में था। इस दौरान उस घर में आग लग गई थी। इस आग में शख्स की गर्लफ्रेंड की जलकर मौत हो गई थी। इसके बाद शख्स पर आरोप लगा था कि उसने ही अपनी गर्लफ्रेंड को मारने के लिए जानबूझकर आग लगाई है। दूसरी तरफ शख्स चिल्ला-चिल्लाकर कहता रहा कि उसने आग नहीं लगाई है, लेकिन कोर्ट ने उसे दोषी करार दिया और 30 साल की सजा सुनाई। हालांकि, सजा काटने के अंतिम साल में कोर्ट ने अपनी गलती मानी और उसे बेकसूर मानते हुए रिहा कर दिया। रिहा होकर जब शख्स घर आया और उसे दुनिया देखनी थी तो उसकी कुछ ही महीनों में मौत हो गई।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article