वायरल न्यूज़

Nagin Dance Ka Video:पेड़ पर महिलाओं का हाहाकारी नागिन डांस, दिमाग की बत्ती गुल कर देगा वीडियो

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Nov 21, 2022, 11:09 AM IST

Nagin Dance Ka Viral Video: दो महिलाएं पेड़ पर चढ़कर हाहाकारी नागिन डांस कर रही थीं। जिस अंदाज में दोनों ठुमके लगा रही थीं, उसे देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह गई। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है और लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Image

आंटियों का हाहाकारी नागिन डांस, (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • आंटियों का हाहाकारी नागिन डांस
  • डांस देखकर लोगों का दिमाग हिल गया
  • सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है वीडियो

Nagin Dance Ka Viral Video: भारत में नागिन डांस को लेकर काफी क्रेज है। कोई भी पार्टी, फंक्शन हो उसमें कोई ना कोई नागिन डांस करते हुए जरूर नजर आ जाता है। बड़ी बात ये है कि बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक में आपको इसका क्रेज देखने को मिल जाएगा। सोशल मीडिया पर भी नागिन डांस (Nagin Dance Video) को लेकर एक से एक धमाकेदार वीडियो वायरल (viral Video) होते रहते हैं। जिन्हें लोग काफी पसंद करते हैं और उनपर जमकर चटकारे भी लेते हैं। इसी कड़ी में नागिन डांस का एक और झन्नाटेदार वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी।

कई लोगों में डांस (Dance Video) को लेकर काफी क्रेज होता है। वहीं, कुछ लोग तो ऐसे होते हैं, जो मौका मिलते ही ऐसा डांस करते हैं, जिसे देखकर लोगों की बत्ती गुल हो जाती है। इस वायरल वीडियो में दो महिलाओं ने कुछ ऐसा ही धांसू डांस किया है, जिसे देखकर लोगों का दिमाग हिल गया। वीडियो (Trending Video) में आप देख सकते हैं खुले मैदान में लोग नागिन डांस कर रहे हैं। डांस करते-करते एक महिला पेड़ पर चढ़ जाती है और हाहाकारी नागिन डांस करने लगती है। वहीं, पीछे-पीछे एक और महिला पेड़ पर चढ़ती है और जमकर नागिन डांस करने लगती है। पेड़ पर जिस अंदाज में दोनों नागिन डांस करते हैं, उसे देखकर लोगों के होश उड़ गए और जमकर इस वीडियो पर चटकारे ले रहे हैं।

आंटियों का धांसू नागिन डांस

इस वीडियो (Funny Video) को देखने के बाद आपको भी जरूर नागिन डांस करने का मन कर रहा होगा। क्योंकि, आटिंयों ने डांस से ऐसा गर्दा उड़ाया, जिससे सोशल मीडिया का पारा हाई हो गया है। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'yah_im_aj' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, दो लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, वीडियो पर मजे लेते हुए लोग कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ' सूखे पेड़ पर चढ़ी 2 विश्व की सबसे खतरनाक नागिन, डांस करते हुए लोगों का मन रिझा रही है'। एक ने लिखा, 'लगता है इनके लिए नीचे जमीन कम पड़ गई'। कुछ ने लिखा कि आंटियों ने तो माहौल बना दिया।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article