वायरल न्यूज़

Murgi Funny Video: मुर्गियों के बीच फंसा बच्चा, फिर हुआ ऐसा धमाल उसे आप बार-बार देखेंगे

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Jan 2, 2023, 05:37 PM IST

Murgi Ka Viral Video: सोशल मीडिया पर मुर्गी और बच्चे का मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। आलम ये है कि यह क्यूट वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है।

Image

दिन बनाने वाला वीडियो, (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • मुर्गी और बच्चे का क्यूट वीडियो
  • बार-बार लोग इस वीडिय को देख रहे
  • सोशल मीडिया पर क्यूट वीडियो वायरल

Murgi Ka Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना कई तरह के वीडियो (Viral Video) शेयर होते हैं। इनमें कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखते ही हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ वीडियो (Trending Video) को देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो (Funny Video) इतने क्यूट होते हैं, जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है और यूजर्स इस तरह के वीडियो (Murgi Ka Funny Video) को काफी पसंद करते हैं। इसी कड़ी में एक और मजेदार वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे और बार-बार इस वीडियो को देखेंगे।

सोशल मीडिया पर बच्चों के काफी वीडियो शेयर होते हैं। कई बार बच्चों की मासूमियत देखकर लोग अपना दिल हार बैठते हैं और वीडियो को बार-बार देखकर अपना मूड बनाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो में बच्चों की शरारत देखकर लोग हैरान भी हो जाते हैं। लेकिन, इस वीडियो में एक मासूम बच्चा मुर्गियों के बीच फंस जाता है। उसके बाद बच्चे के साथ जो होता है उसे देखकर हंसी भी आएगी और क्यूटनेस आपका दिल जीत लेगा। वीडियो में देख सकते हैं बच्चे के हाथ में अंगूर का गुच्छा है। मुर्गियां अचानक बच्चे को घेर लेती हैं और उससे अंगूर छीनने लगती है। परिणाम ये होता है कि बच्चा फूट-फूटकर रोने लगता है। जिस मासूमियत के साथ बच्चा रोता है, वो लोगों का दिल जीत रहा है। देखें मजेदार वीडियो...

क्यूट वीडियो ने जीता लोगों का दिल

इस क्यूट को आप भी बार-बार देख रहे होंगे और अपना दिन बना रहे होंगे। अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इंस्टाग्राम पर मजेदार वीडियो को 'loving_children2809' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोग वीडियो को देख चुके हैं। वहीं, वीडियो पर ठहाके लगाते हुए यूजर्स काफी मजेदार-मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article