वायरल न्यूज़

Murga Billi Video: मुर्गे को भारी पड़ी बिल्ली की छेड़छाड़, पड़ा ऐसा तमाचा देखते रह जाएंगे आप

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Jan 4, 2023, 12:59 PM IST

Billi Murga Viral Video: सोशल मीडिया पर मुर्गा और बिल्ली का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। आलम ये है कि इस वीडियो पर यूजर्स जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Image

मुर्गे के साथ तो खेल हो गया, (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • मुर्गा बिल्ली का मजेदार वीडियो
  • बिल्ली ने मुर्गे को जड़ा जोरदार तमाचा
  • नजारा देखकर नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी

Murga Billi Viral Video: सोशल मीडिया पर जानवरों के एक से एक मजेदार वीडियो (Funny Video) शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Viral Video) तो इतने क्यूट होते हैं, जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है। जबकि, कुछ वीडियो (Murga Billi Video) को देखकर लोगों की हंसी छूट जाती है। वहीं, कुछ वीडियो (Trending Video) को देखकर लोग भौचक्के रह जाते हैं और आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। जानवरों के वीडियो को यूजर्स काफी पसंद करते हैं और जमकर चटकारे भी लेते हैं।

कहते हैं बिना वजह ना तो किसी को परेशान करना चाहिए और ना ही छेड़ना चाहिए। क्योंकि, कई बार परिणाम खतरनाक हो जाता है। इस वायरल वीडियो में एक मुर्गे ने कुछ ऐसा ही किया, जिसका उसे करारा जवाब मिला। वीडियो में आप देख सकते हैं मुर्गों के बीच एक बिल्ली आराम से बैठी हुई है। तभी एक मुर्गा इधर-उधर देखते हुए बिल्ली को चोंच मारता है। जैसे ही मुर्गा बिल्ली को चोंच मारता है बिल्ली पहले उसे गौर से देखती है और उसे फिर जोरदार तमाचा जड़ देती है। जिस तरह बिल्ली उसे तमाचा जड़ती है उसे देखकर लोगों की हंसी छूट गई।

बिल्ली का मजेदार अंदाज

आलम ये है कि इस वीडियो को देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं और जमकर चटकारे ले रहे हैं। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'suhail__gazi__786' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 47 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए यूजर्स वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। तो आपको यह वीडियो कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article