वायरल न्यूज़

Viral Video: हेलमेट न लगाने पर मां ने कर दी बीच सड़क पर पिटाई, बीच-बचाव करती दिखी पुलिस

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated May 14, 2023, 01:06 PM IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद अगर आप हेलमेट नहीं लगाते हैं तो हेलमेट लगाना सीख जाएंगे। वीडियो में एक अपने बेटे की पिटाई करती नजर आ रही है, क्योंकि उसके बेटे ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था।

Image

हेलमेट न लगाने पर मां ने की बेटे की पिटाई (Image Credit : @HasnaZarooriHai/Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • हेलमेट न लगाने पर मां ने लगाई क्लास
  • बीच सड़क पर कर दी पिटाई
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Mother Thrashed Son For Not Wearing Helmet: एक मां अपने बच्चों से जितना प्यार करती हैं, उतना ही गलती पर डांटती भी हैं। ये वीडियो भी कुछ ऐसा ही है, जिसमें एक अपने बेटे को पीट रही है और ये पीटना इसलिए है, क्योंकि बेटे ने गलती की थी। बेटे की गलती पर मां ने बीच सड़क पर बेटे को खूब पीटा और चाटे भी लगाए। ऐसे में ये वीडियो (Viral Video) इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में मां अपने बेटे हेलमेट ना लगाने पर पीट रही है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि बेटा अपने मां से कह रहा है आगे जाकर लगा ले रहा हूं। तो मां कहती है कि एक्सीडेंट सेकंड में होता है,हेलमेट लगाओ। इतना कहकर मां अपने बेटे को पहले तो चाटा लगाती है और फिर हेलमेट लेकर ही पीटने लगती है। सबसे ज्यादा मजा तो तब आता है, जब पास में खड़ी पुलिस को भी मामला पहले समझ नहीं आता है, लेकिन जैसे ये बात समझ आती है, तुरंत पुलिस बीच-बचाव में आ जाती है।

हेलमेट न लगाने पर मां ने की बेटे की पिटाई

ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि मम्मी ने चालान कटने से बचा लिया। एक अन्य यूजर ने लिखा कि यदि मां-बाप ऐसे ही सख्त हो जाए तो समाज सुधर जाएगा। वहीं, कुछ यूजर्स ने इसे पब्लिसिटी पाने के लिए ड्रामा बताया। इस वीडियो पर अब तक हजारों लाइक्स मिल चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया गया है। बता दें, इस वीडियो को '@HasnaZarooriHai' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article