वायरल न्यूज़

Funny Video: जिंदगी में नहीं देखा होगा ऐसा सिंगर, आवाज सुनते ही छूट जाएगी हंसी

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Oct 14, 2024, 07:16 AM IST

Funny Video Today: वायरल हुए मजेदार वीडियो में देखेंगे कि देसी सिंगर गाना गाता हुआ नजर आता है। मगर उसके गाने की पहली लाइन सुनकर ही पेट पकड़कर हंसने पर मजबूर हो जाएंगे।

Image

शख्स का गाना सुनकर आज आपकी हंसी नहीं रुकने वाली है। (Photo/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • देसी सिंगर का फनी वीडियो
  • गाना सुनकर नहीं रुकेगी हंसी
  • आते ही हर तरफ छाया वीडियो

Funny Video Today: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में हंसी-मजाक और प्रैंक से जुड़े वीडियो की भरमार है। यहां हर रोज सैकड़ों हजारों की तादाद में ऐसे वीडियो अपलोड किए जाते हैं, जिन्हें देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाता है। मगर इनमें भी कुछ वीडियो आते ही छा जाते हैं और लंबे समय तक देखे जाते हैं। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है जिसे देखकर पेट पकड़कर बैठ जाएंगे। वीडियो एक सिंगर से जुड़ा है जो पूरी शिद्दत से गाना गाता हुआ नजर आता है। मगर गाना गाने के दौरान शख्स जो कुछ करता है शायद ही जिंदगी में पहले कभी देखा होगा। इसमें देखेंगे कि गाना गा रहा है सिंगर एक ही गाने में अलग-अलग गानों की लाइन जोड़ देता है।

नहीं देखा होगा ऐसा सिंगर

फ्रेम में इसके बाद जो कुछ नजर आता है सबसे ज्यादा मजेदार होने वाला है। इसमें देखेंगे कि शख्स कैमरे के सामने खड़ा है। बैकग्राउंड में पेड़ और पीछे खुला मैदान नजर आता है। आगे देखेंगे कि इशारा मिलते ही शख्स गाना शुरू करता है। सबसे पहले वो हिंदी फिल्म 'तेरे नाम' का मशहूर गाना 'ओढ़नी' की पहली लाइन गुनगुनाता है। यहां शख्स की आवाज कुछ खास नहीं लगती है। मगर इससे पहले कुछ समझ आता शख्स ने तभी दूसरा गाना 'हमने घर छोड़ा है' गुनगुनाना शुरू कर दिया। अब तक कुछ समझ आता कि तभी वो तीसरा गाना 'जानेमन चुपके-चुपके' गाने लगता है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो सबसे ज्यादा हंसाता है।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

मजेदार वीडियो में आगे देखेंगे कि तभी शख्स चौथा गाना 'तुमसे मिलने को दिल करता है' गाने लगता है। मजेदार है कि देसी सिंगर गाने की पहली लाइन में ही ढेरों गाने गाकर सुनाता है। मालूम हो कि अजीब तरह से गाना गाते हुए शख्स का ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर butterfly__mahi नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article