आप भी साल में कभी ना कभी तो ट्रेन का सफर करते ही होंगे। कुछ लोग तो ऐसे होते हैं जिन्हें हर महीने ट्रेन में सफर करना पड़ता है। यात्रा के दौरान कई बार ऐसा होता है कि हम चाहे तो कितनी ही बोतल पानी अपने साथ ले जाएं, पर पानी की एक्स्ट्रा बोतल खरीदनी ही पड़ती है। प्यास बुझाने के लिए लोग ये बोतलें रेलवे वेंडर्स से खरीदते हैं। सोशल मीडिया पर इस समय एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। पर यह वीडियो इंडिया का नहीं है। बल्कि यूरोप के किसी देश का है। जिसमें हम देख सकते हैं कि एक कपल ट्रेन में सफर कर रहे हैं। इस वीडियो में शख्स ने बताया है कि उसने एक पानी की बोतल को 5 यूरो (520 रुपये) में खरीदा है। शख्स ने वीडियो में दावा किया है कि ये उसकी जिंदगी का सबसे महंगा पानी है जो उसने खरीदा है। इस वीडियो ने इंटरनेट पर कई यूजर्स को चौंकाया है। जिस पर लोगों ने भी कई तरह की प्रतिक्रिया दी है।
वीडियो में क्या दिखा?
इस वायरल वीडियो में लड़की कहती है कि प्रतीक एक फिर से बताना जिसके बाद यह लड़की कहता है कि यह मेरी लाइफ का सबसे महंगा पानी है। यहां यूरोप में ट्रेन में कोई पानी बेचने नहीं आता है। इंडिया में जैसे ट्रेन में 10 रुपये और 20 रुपये में पानी बेच रहे होते हैं और हम कई बार परेशान भी हो जाते हैं कि इतने लोग क्यों आ रहे हैं। पर यहां पर कोई नहीं आता है। चार घंटे से हम यहां पर प्यासे बैठे हैं। इस ट्रेन की बॉगी से इस बोतल को लेकर आए हैं। ये बोतल पांच यूरो की आई है। उसमें भी .5 इन्होंने इस कांच की बोतल का जोड़ा है। अगर मैं इसको वापिस देकर आऊंगा फिर मुझे वह पैसे वापिस मिलेंगे। युवक अंत में कहता है कि मैं इसे वापिस देकर आऊंगा क्योंकि .5 यूरो का मतलब 50 रुपये है।
लोगों की प्रतिक्रियाएं
शख्स ने दावा करते हुए कहा कि ये उसकी जिंदगी का सबसे महंगा पानी है जो उसने खरीदा है। वीडियो ने कई यूजर्स को चौंकाया है और इस पर लोगों ने मिली—जुली प्रतिक्रिया भी दी है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @prateek06jain नामक हैंडल से शेयर किया गया है। जिसके बाद कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। पहले ने लिखा कि 'एम्स्टर्डम में हमें ऐसी ही एक कांच की बोतल 9 यूरो में मिली, सस्ती मिल गई", दूसरे ने लिखा 'IRCTC का वर्चस्व..।' तीसरे ने लिखा 'मुझे गर्व है कि मैंने अपनी यूरो यात्रा के दौरान एक भी बोतल नहीं खरीदी।' चौथे ने लिखा 'भाई वापस आ जाओ रेल नीर बुला रहा है।"
