वायरल न्यूज़

Bandar Ka Video: मजे लेते हुए ताबड़तोड़ सिगरेट फूंक रहा था बंदर, स्वैग देखकर आपका दिमाग घूम जाएगा

Bandar ka Video: सोशल मीडिया पर बंदर का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अनोखे अंदाज में सिगरेट फूंक रहा है। जिसने भी इस वीडियो को देखा वो अपनी हंसी को नहीं रोक पाया। आलम ये है कि इस वीडियो पर यूजर्स जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Image

बंदर का स्वैग (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • बंदर का अनोखा स्वैग
  • मस्त होकर सिगरेट फूंक रहा था बंदर
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Bandar Ka Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना सैकड़ों-हजारों वीडियो (Today Viral Video) शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो (Today Trending Video) तो देखते ही देखते लोग के बीच छा जाते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Funny Video) ऐसे होते हैं, जिन्हें देखते ही लोग खुशी से झूम उठते हैं। जबकि, कुछ वीडियो (Monkey Video) देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो (Wildlife Video) ऐसे होते हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इन वीडियो में इंसानों से लेकर जानवरों तक के मामले शामिल होते हैं। इसी कड़ी में बंदर का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाए। आलम ये है कि इस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं और जमकर चटकारे ले रहे हैं।

अक्सर बंदरों की हरकत हम सब हंसने लगते हैं। हालांकि, कई बार लोग उससे परेशान भी होते हैं। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर आपको बंदर के एक से एक मजेदार वीडियो देखने को मिल जाएंगे। लेकिन, इस वायरल वीडियो में आपको बंदर का काफी अनोखा अंदाज देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक बंदर जंजीर से बंधा हुआ है। उसके हाथ में एक सिगरेट है। इधर-उधर देखते हुए बंदर मस्त होकर सिगरेट फूंक रहा है। जिस अंदाज में बंदर सिगरेट फूंक रहा है उसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। आप भी पहले इस मजेदार वीडियो को देखें...

बंदर का अनोखा अंदाज

बंदर के इस अंदाज को देखकर आप भी अपनी हंसी को नहीं रोक पा रहे होंगे। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'primo_primates' नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस क्यूट वीडियो को लाखों लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, 44 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा- लगता है बंदर को आज नौकरी मिल गई और खुशी से सिरगेट फूंक रहा है। एक अन्य ने मजे लेते हुए लिखा- केवल ड्रिंक की ही कमी है। आपको बंदर का अंदाज कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article