वायरल न्यूज़

Viral: समंदर के किनारे शख्स ले रहा था Remote Work का आनंद, वीडियो देख आप भी कहेंगे - वाह..क्या लाइफ है

इंस्टाग्राम पर एक कमाल का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स समंदर के किनारे बैठकर आराम से रिमोट वर्क का आनंद ले रहा है। ऐसे में उसका ये वीडियो इंटरनेट पर काफी तहलका मचा रहा है।

Image

समंदर किनारे Remote Work का आनंद (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • शख्स ने उठाया रिमोट वर्क का आनंद
  • समंदर किनारे बैठकर आराम से कर रहा काम
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Remote Work Viral Video: काम को लेकर सीरियसनेस बहुत जरूरी है। लोग किसी भी हाल में हो लेकिन काम करने के लिए ऑफिस पहुंच ही जाते हैं। लेकिन कोरोना काल के बाद कंपनी भी कर्मचारियों को लेकर सजग हो गई है। अब तमाम कंपनियां अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम और रिमोट वर्क जैसी सुविधाएं दे रही हैं, जिससे कर्मचारियों को भी राहत मिलती है।

कंपनी द्वारा दिए लोग वर्क फ्रॉम होम और रिमोट वर्क जैसी सुविधाएं लेकर लोग किसी भी डेस्टिनेशन पर जाकर काम कर लेते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो पिकनिक स्पॉट को ही रिमोट वर्क बना चुके हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक शख्स समंदर किनारे पहाड़ों की छाव में आराम से बैठकर रिमोट वर्क करता नजर आया। उसके इस पहल से लोग काफी मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं।

समंदर किनारे Remote Work का आनंद

इंस्टाग्राम पर वायरल हुए इस वीडियो पर कई यूजर्स प्रतिक्रियाएं देते नजर आ रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि इसे वर्क फ्रॉम होम नहीं वर्क फ्रॉम वॉटर कहते हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि नहाते समय बॉस के साथ अचानक मीटिंग की लिंक आ गई होगी। बता दें, इस वीडियो को 'naughtyworld' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो पर अब तक 58 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article