वायरल न्यूज़

Viral Video: फिल्मी अंदाज में बंदर ने किया इजहार-ए-इश्क, क्लास में जाकर लड़की को कुछ इस तरह किया प्रपोज

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jun 13, 2023, 09:24 AM IST

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो तहलका मचा रहा है। इस वीडियो में एक बंदर क्लास में जाकर एक लड़की का हाथ पकड़ कर बैठा है, जैसे कि उसे प्रपोज कर रहा हो। आप भी देखिए ये मजेदार वीडियो..

Image

बंदर का लड़की को प्रपोज करते हुए वीडियो वायरल (Image Credit - Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • बंदर ने क्लास में जाकर लड़की को किया प्रपोज
  • हाथ पकड़कर बंदर का इजहार-ए-इश्क
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Monkey Viral Video: यूं तो कई रील्स वायरल होते होंगे लेकिन आज हम आपके लिए एक ऐसा रील्स लेकर आए हैं, जिसे देखने के बाद आप भी सोच में पड़ जाए और अपनी ही आंखों को बार-बार खोलकर देखेंगे कि आखिर ऐसा भी होता है। दरअसल, इस वीडियो में आपको एक क्लासरूम दिखाई देगा और फिर इसमें एक बंदर भी दिखाई देगा।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में क्लास में बैठी एक लड़की को एक बंदर सरेआम क्लास में ही प्रपोज करता है। अब ऐसे में बंदर का इजहार-ए-इश्क देख क्लास में बैठे सभी स्टूडेंट्स मस्त हो जाते हैं और हंसने लगते हैं। ऐसे में ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहा है और इसे लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं और काफी शेयर भी कर रहे हैं।

बंदर का इजहार-ए-इश्क

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में यूजर्स का कहना है कि हाय रे.. इस बंदर को देख तो कॉलेज का दिन याद आ गया। वैसे बंदर ने काफी बेहतरीन तरीके से इजहार किया है। इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। बता दें, इस वीडियो को 'gautam.music' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो आपको ये वीडियो कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article